Saturday 25th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:27वें देवीधार महोत्सव का लोहाघाट विधायक ने किया शुभारंभ। 29 जुलाई को विशाल मेंले का आयोजन

लोहाघाट: पुरानी पेंशन बहाली की मांग शिक्षक व कर्मचारियों की प्रकाश रैली कैंडल मार्च के माध्यम से सरकार को जगाने का प्

लोहाघाट:जनप्रतिनिधियों के निवेदन पर खेतीखान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान के लिए चल रहा धरना समाप्त।

नीट पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा।

लोहाघाट मास्टर प्लान 2041 को लेकर लोगों ने दर्ज कराई आपत्ति जताया विरोध।

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : अल्मोड़ा : घर की खेतीबाड़ी का काम करने वाला हलिया निकला गंगा देवी का हत्यारा।

Laxman Singh Bisht

Mon, Dec 15, 2025

अल्मोड़ा : घर की खेतीबाड़ी का काम करने वाला हलिया निकला गंगा देवी का हत्यारा।

लमगड़ा मे महिला की हत्या का लूट लिया था गलोबंद बीते माह 14 नवंबर को अल्मोड़ा जिले के विकासखंड लमगड़ा के ग्राम सांगड साहू में हुई महिला की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।मामले का खुलासा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा ने बताया कि इस मामले के खुलासे के लिए लगभग एक महीने से पुलिस टीम के द्वारा लगातार काफी मेहनत की जा रही थी।शुरू से ही लग रहा था इस हत्या कांड में कोई नजदीकी व्यक्ति शामिल हो सकता है, इसी को देखते हुए पुलिस ने हर एंगल जांच की जिसमें सीसीटीवी कैमरे इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस का भी प्रयोग किया और लगातार पूछताछ की जा रही थी।जिस व्यक्ति पर शुरू से ही पुलिस को शक था और उस पर पुलिस लगातार नजर बनाई हुई थी वही महिला का हत्यारा निकला।उन्होंने बताया कि जिस व्यक्ति पर पुलिस को पहले से ही शक था वह व्यक्ति मृतक महिला के मंगलसूत्र ,गलोबंद को बेचकर हल्द्वानी से जब वापस लमगड़ा की ओर आ रहा थातो पुलिस द्वारा उसको पूछताछ के लिए रोका गया तो वह घबराने लगा इसके बाद पुलिस ने उसकी चेकिंग की गई तो उसके पास एक लाख बीस हजार रुपए की नगद धनराशि मिली, पुलिस द्वारा सीसीटीवी और अन्य तरह से उसको वेरीफाई किया गया और उससे पूछताछ की गई तो उसने सब कुछ सच-सच बता दिया था और मृतक महिला से लूटे गए जेवर भी उससे बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी ने बताया कि मृतका के घर में उसका आना-जाना था और घटना के 15 दिन के बाद उसकी बेटी की शादी थी जिस कारण उसने यह कदम उठाया।

जरूरी खबरें