Saturday 25th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:27वें देवीधार महोत्सव का लोहाघाट विधायक ने किया शुभारंभ। 29 जुलाई को विशाल मेंले का आयोजन

लोहाघाट: पुरानी पेंशन बहाली की मांग शिक्षक व कर्मचारियों की प्रकाश रैली कैंडल मार्च के माध्यम से सरकार को जगाने का प्

लोहाघाट:जनप्रतिनिधियों के निवेदन पर खेतीखान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान के लिए चल रहा धरना समाप्त।

नीट पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा।

लोहाघाट मास्टर प्लान 2041 को लेकर लोगों ने दर्ज कराई आपत्ति जताया विरोध।

सूचना

रिपोर्ट लक्ष्मण बिष्ट : अल्मोड़ा:जोशी खोला व थपलिया क्षेत्र में तेंदुए का आतंक, लोगों में दहशत*

Laxman Singh Bisht

Wed, Dec 17, 2025

.जोशी खोला व थपलिया क्षेत्र में तेंदुए का आतंक, लोगों में दहशत*अल्मोड़ा नगर क्षेत्र के जोशी खोला व थपलिया क्षेत्र में पिछले दो–तीन दिनों से तेंदुए की सक्रियता से क्षेत्रवासियों में भय का माहौल बना हुआ है। तेंदुए को लगातार घूमते हुए देखा गया है, जिसका वीडियो भी स्थानीय लोगों द्वारा जारी किया गया है।इस संबंध में गांधी पार्क वार्ड के पार्षद एडवोकेट दीपक कुमार जोशी ने सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे को जानकारी दी। सूचना मिलते ही संजय पाण्डे ने वन विभाग के अधिकारियों से तत्काल संपर्क किया तथा प्रभागीय वनाधिकारी से प्रभावित क्षेत्रों में नियमित गश्त कराने, पुलिस के माध्यम से मुनादी करवाने और तेंदुए को पकड़ने हेतु पिंजरा लगाए जाने की मांग की।प्रभागीय वनाधिकारी दीपक कुमार ने आश्वस्त किया कि रात्रि के समय वन विभाग की टीम द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में गश्त की जाएगी तथा स्थिति का आकलन करने के बाद पिंजरा भी लगाया जाएगा।इधर पार्षद एड. दीपक कुमार जोशी एवं सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे ने संयुक्त रूप से क्षेत्रवासियों से अपील की है कि रात्रि के समय अत्यंत आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें, बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत वन विभाग या पुलिस को दें।उन्होंने प्रशासन से भी मांग की है कि जनसुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए त्वरित और ठोस कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

जरूरी खबरें