रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : अल्मोड़ा :देघाट मे ट्रैक्टर ट्राली पलटने से दो युवकों की मौत दो घायल
Laxman Singh Bisht
अल्मोड़ा :देघाट मे ट्रैक्टर ट्राली पलटने से दो युवकों की मौत दो घायल

अल्मोड़ा जिले के देघाट- विकास खंड स्याल्दे के ग्राम चिन्तोली में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया।ट्रैक्टर ट्राली पलटने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।प जानकारी के अनुसार ग्राम प्रहरी चन्दन सिंह, ग्राम चिन्तोली देघाट ने थाना देघाट को सूचना दी कि गांव में एक ट्रैक्टर ट्राली पलट गई है, जिसमें चार लोग घायल हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष देघाट अजेंद्र प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को स्वास्थ्य केंद्र देघाट पहुंचाया गया।स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने दर्शन सिंह (24 वर्ष) पुत्र छोदाण सिंह और चन्दन सिंह (24 वर्ष) पुत्र प्रेम सिंह निवासी चिन्तोली को मृत घोषित कर दिया। वहीं गोपाल सिंह (24 वर्ष) पुत्र गब्बर सिंह और नरेन्द्र सिंह (18 वर्ष) पुत्र दीवान सिंह निवासी चिन्तोली घायल हो गए,

जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। पुलिस द्वारा मृतकों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष देघाट अजेंद्र प्रसाद ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली नगचुलाखाल से चिन्तोली सामान लेकर जा रही थी, तभी रास्ते में अनियंत्रित होकर ट्राली पलटने से हादसा हो गया।
विज्ञापन
चंपावत:धूमधाम से मनाया गया जनपद चंपावत का स्थापना दिवस। 29 वर्षों की विकास यात्रा का उत्सव
चम्पावत के कृषक विनोद सिंह ने प्रस्तुत की आधुनिक उद्यानिकी की नई मिसाल
लोहाघाट:भव्य कलश यात्रा के साथ लोहाघाट में गणेश महोत्सव का शुभारंभ।
चंपावत:नगर पालिका चम्पावत में "सेवा संकल्प" एवं "स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026" का होगा आयोजन;
बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन विकास निगम में समूह ग के पदों पर निकाली भर्तियां।
लोहाघाट:2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए मजबूर करना अनैतिक :रमेश देव
चम्पावत में 18 से 20 सितम्बर तक विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं होंगी उपलब्ध,
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन चेकिंग अभियान एक्सपायर्ड सामग्री नष्ट, 04 नमूने लैब भेजे गए
लोहाघाट:बदहाल हालत में लोहाघाट का एनेक्सी भवन कूड़े के लगे ढेर। झाड़ियो से हुआ गुलजार।
लोहाघाट:एनएच कार्यालय के सामने बने गड्ढे दुर्घटनाओं को दे रहे दावत अधिशासी अभियंता की कार्य प्रणाली पर लोगों मे आक्रोश।