Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:नेपाल में भीषण आपदा के चलते प्रशासन सतर्क नेपाल सीमा में एसडीआरएफ हाई अलर्ट पर,

बाजपुर : टूरिस्ट बस में कर रहे थे लीसा तस्करी पुलिस ने किया भंडाफोड़ चार गिरफ्तार

चंपावत:3 से 5 सितंबर तक होगा भिंगराड़ा का प्रसिद्ध ऐड़ी बालकृष्ण मेला ।भव्य रूप से मनाया जाएगा मेला।

लोहाघाट में मेहनत की भट्टी में तपाकर बेहतर बॉक्सर तैयार कर रहे हैं कैप्टन आनंद महरा।

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

सूचना

: लोहाघाट:बंदरों द्वारा फसले तबाह करने से आक्रोशित बिसंग क्षेत्र की महिलाओं ने बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय का किया घिराव एसडीएम को दिया ज्ञापन

Laxman Singh Bisht

Sat, Dec 2, 2023
बंदरों द्वारा फसले तबाह करने से आक्रोशित बिसंग क्षेत्र की महिलाओं ने बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय का किया घिराव एसडीएम को दिया ज्ञापन लोहाघाट क्षेत्र में दिनों दिन बढ़ते जा रहे बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग को लेकर शनिवार को बंदरों के आतंक से परेशान लोहाघाट ब्लॉक की मल्ला ढेक गांव की आक्रोशित महिलाओं ने बबीता ढेक के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय लोहाघाट का घिराव करते हुए एसडीएम लोहाघाट को ज्ञापन सौंपते हुए पिंजरा लगाकर बंदरों को पकड़ने की मांग करी आक्रोशित महिलाओं ने कहा बंदरों के द्वारा कड़ी मेहनत से उगाई गई उनकी गेहूं, मटर, लहसुन सहित अन्य फसलों को पूरी तरह तबाह व बर्बाद कर दिया गया है जिस कारण ग्रामीणों को काफी आर्थिक नुकसान पहुंचा है महिलाओं ने कहा कृषि उनकी आजीविका का आधार है कई बार वन विभाग व प्रसासन से मांग करने के बावजूद भी कोई संज्ञान नहीं लिया गया महिलाओं ने कहा बंदरों से स्कूल आते जाते समय उनके बच्चों को खतरा पैदा हो रहा है कई लोगों को बंदरों ने काटकर घायल कर दिया है पर प्रशासन से कई बार मांग करने के बावजूद भी समस्या का कोई समाधान होता नहीं दिख रहा है आक्रोशित महिलाओं ने कहा अगर जल्द बंदरों को नहीं पकड़ा गया तो वह एसडीएम कार्यालय व वन विभाग में धरने में बैठ जाएंगी वहीं वन विभाग की एसडीओ नेहा चौधरी व रेंजर दीप जोशी ने बताया लोहाघाट क्षेत्र में बंदर पकड़ने की कार्यवाही गतिमान है 200 से अधिक बंदरों को पड़कर रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेजा गया है उन्होंने बताया एक-दो दिन में मल्ला ढेक व सुई ग्राम सभा में पिंजरा लगाकर बंदरों को पकड़ा जाएगा कुल मिलाकर पहाड़ों के किसानों के लिए बंदर एक बड़ी समस्या बन चुके हैं घिराव करने में बबीता देवी, मीना देवी, मंजू देवी, दीपा देवी, कविता देवी, निकिता, महेश्वरी देवी, ममता देवी ,निर्मला देवी ,सावित्री देवी, शांति देवी केसवी देवी ,जानकी देवी आदि महिलाएं मौजूद रही

विज्ञापन

जरूरी खबरें