Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:15 अगस्त की तैयारी को लेकर बैठक। धूमधाम से निकाली जाएगी प्रभात फेरी।

चंपावत:जनता मिलन में आए 100 आवेदन, 13 लाभार्थियों के तुरंत बने आयुष्मान कार्ड

लोहाघाट:वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश चंद्र पांडे बने भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य।

चंपावत:मुख्यमंत्री की घोषणा को मिली मंजूरी, सेलागाड़ से कोटकेन्द्री तक बनेगा संपर्क मार्ग

लोहाघाट:बोतोड़ी घाट में सरयू नदी में युवक के बहने की सूचना पुलिस मौके पर।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत के अनिल कोठारी ने यूपीएससी परीक्षा में हासिल किया सातवां स्थान। भारत सरकार में बने वैज्ञानिक।

चंपावत के अनिल कोठारी ने यूपीएससी परीक्षा में हासिल किया सातवां स्थान।

भारत सरकार में बने वैज्ञानिक।

चम्पावत के छतार निवासी अनिल कोठारी ने यूपीएससी परीक्षा में देश में सातवां वां स्थान हासिल किया है। अनिल कोठारी की शानदार उपलब्धि जनपद चम्पावत व प्रदेश के लिए गौरव का क्षण है। छतार निवासी युवा वैज्ञानिक अनिल कोठारी ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भारत सरकार के वैज्ञानिक पद पर देशभर में 7वां स्थान प्राप्त किया है।अनिल कोठारी ने इसी वर्ष भारतीय पेट्रोलियम संस्थान, देहरादून से रसायन विज्ञान विषय में पीएचडी की उपाधि भी प्राप्त की है। उनकी यह उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन और प्रतिभा का उत्कृष्ट उदाहरण है।अनिल कोठारी ने विषम परिस्थितियों में भी अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आर्थिक तंगी से जूझते हुए जिस संकल्प के साथ यह मुकाम हासिल किया है वह सभी बच्चों के लिए प्रेरणा स्रोत है। अनिल कोठारी की इस शानदार सफलता पर लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। अनिल कोठारी की शानदार सफलता पर सामाजिक कार्यकर्ता जनार्दन चिलकोटी,राज्य आंदोलनकारी राजू गढ़कोटी सहित कई लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

जरूरी खबरें