Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:नेपाल में भीषण आपदा के चलते प्रशासन सतर्क नेपाल सीमा में एसडीआरएफ हाई अलर्ट पर,

बाजपुर : टूरिस्ट बस में कर रहे थे लीसा तस्करी पुलिस ने किया भंडाफोड़ चार गिरफ्तार

चंपावत:3 से 5 सितंबर तक होगा भिंगराड़ा का प्रसिद्ध ऐड़ी बालकृष्ण मेला ।भव्य रूप से मनाया जाएगा मेला।

लोहाघाट में मेहनत की भट्टी में तपाकर बेहतर बॉक्सर तैयार कर रहे हैं कैप्टन आनंद महरा।

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

सूचना

: उत्तराखंड के नए DGP का ऐलान IPS अभिनव कुमार होंगे प्रभारी DGP,

Laxman Singh Bisht

Wed, Nov 29, 2023
उत्तराखंड के नए DGP का ऐलान तेज तर्रार  IPS अभिनव कुमार होंगे प्रभारी DGP, आईपीएस अभिनव कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बरेली के रहने वाले हैं। वो 1996 आईपीएस कैडर बैच के अफसर हैं।उत्तराखंड डीजीपी अशोक कुमार के रिटायर होने के बाद अभिनव कुमार कल पदभार ग्रहण करेंगे. अभिनव कुमार की छवि एक तेज तर्रार ऑफिसर की रही है. अभिनव कुमार हरिद्वार, देहरादून के कप्तान भी रह चुके हैं. कुछ महीनों पहले वे आईजी गढ़वाल के पद पर तैनात थे. इसके बाद उन्होंने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में सीआरपीएफ में काम किया.जिस वक्त जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाई गई, अभिनव कुमार के हाथ में कमान थी।वर्तमान में वह मुख्यमंत्री धामी के विशेष सचिव हैं। उत्तराखंड गठन के बाद अभिनव कुमार यहां आ गए थे। यहां उन्होंने विभिन्न जिलों की कप्तानी भी संभाली। वह 2009 में डीआईजी और 2014 में आईजी बने।साल 1997 में उन्होंने उत्तराखंड कैडर आईपीएस को चुना। उन्होंने देहरादून में कप्तान की जिम्मेदारी भी निभाई। उत्तराखंड के इस पुलिस अफसर को उनकी ईमानदारी और बेबाक अंदाज के लिए जाना जाता है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें