Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पूर्व विधा0 फर्त्याल ने जिले में लग रही सोलर लाइटों पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप डीएम से जांच की मांग।

लोहाघाट की नेहा मुरारी ने जीता जिला स्तरीय लघु उद्यम पुरस्कार स्वरोजगार के साथ पर्यावरण संरक्षण की बनी मि

बाराकोट:झुलापें गांव में जश्न आईएएस अनुज पंत के स्वागत में उमड़ा जनसमूह, बुजुर्गों ने दिया आशीर्वाद।

चंपावत:डीएम ने दिए जिला जेल निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने किया देहरादून पिथौरागढ़ विमान सेवा का शुभारंभ एक घंटे में तय होगी दूरी

: चंपावत:चुनाव आते ही आबकारी विभाग आया एक्शन में 50 हजार से अधिक की पकड़ी शराब

Laxman Singh Bisht

Mon, Dec 30, 2024
चुनाव आते ही आबकारी विभाग आया एक्शन में 50 हजार से अधिक की पकड़ी शराब जिलाधिकारी नवनीत पाण्डे के निर्देशानुसार जनपद में निर्वाचन के दौरान अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन अभियान आबकारी विभाग द्वारा चलाया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला आबकारी अधिकारी तपन पाण्डे ने अवगत कराया कि अभियान के दौरान चम्पावत जिला मुख्यालय क्षेत्र के अन्तर्गत भुवन सिंह पुत्र नारायण सिंह, निवासी-मल्ली खटौली, जनपद-चम्पावत को 54 पव्वा एवं 18 बोतल अवैध देशी मदिरा (कुल 23.22 बल्क लीटर) के साथ गिरफ्तार किया गया एवं धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। वर्तमान में जनपद में अवैध मदिरा के विरूद्ध आबकारी विभाग द्वारा सघन प्रर्वतन अभियान चलाया गया है। वर्तमान में अभियान के दौरान 82.56 बल्क लीटर अवैध मदिरा विभाग द्वारा जब्त की गयी है। जिसका अनुमानित मूल्य लगभग रू0 51693/- है। उन्होंने कहा कि अभियान लगातार जारी रहेगा। वहीं लोगों ने कहा चुनाव आते ही पुलिस व आबकारी विभाग एक्शन में आ गया है आजकल जगह-जगह अवैध शराब पकड़ी जा रही है लोगों ने कहा यह अभियान साल भर चलना चहिए क्योंकि जिले में अधिकतर जगह अवैध शराब बेची जाती है

जरूरी खबरें