Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:नेपाल में भीषण बाढ़ व आपदा के चलते चम्पावत जिला प्रशासन अलर्ट। जारी किए हेल्पलाइन नंबर

लोहाघाट:आषाढ़ी महोत्सव सुई में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम प्रेमनगर की महिलाओं की शानदार प्रस्तुति

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

सूचना

: चंपावत: उत्तराखंड आप पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष ने हिंदू महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री को भिजवाया मानहानि का नोटिस

Laxman Singh Bisht

Fri, Aug 11, 2023
उत्तराखंड आप पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश बिष्ट  ने बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री को भिजवाया मानहानि का नोटिस उत्तराखंड आप पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश बिष्ट ने बागेश्वर धाम सरकार के नाम से प्रसिद्ध धीरेंद्र शास्त्री के द्वारा ग्रेटर नोएडा मैं अपने प्रवचन के दौरान अपने संबोधन में हिंदू महिलाओं का  अपमान करने पर मानहानि का नोटिस भिजवाया है मीडिया को जानकारी देते हुए राजेश बिष्ट ने कहा कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री ने पिछले महीने ग्रेटर नोएडा में अपने प्रवचन में हिंदू धर्म की शादीशुदा महिलाओं को रजिस्टर्ड प्रॉपर्टी तथा अविवाहित महिलाओं को खाली प्लॉट कहा राजेश बिष्ट ने कहा एक कथा वाचक के द्वारा हिंदू महिलाओं के लिए इस प्रकार की अभद्र टिप्पणी करना काफी गंभीर मामला है तथा हिंदू महिलाओं का अपमान है राजेश बिष्ट ने कहा वे धीरेंद्र शास्त्री की अभद्र टिप्पणी से काफी आहत है जिसके लिए आज उन्होंने अपने वकील के माध्यम से धीरेंद्र शास्त्री को मानहानि का नोटिस भिजवाया है बिष्ट ने कहा उन्होंने नोटिस में धीरेंद्र शास्त्री से 10 जुलाई से लेकर 16 जुलाई तक अपने कार्यक्रमों से जो भी कमाई करी है उसे महिला सुधार ग्रह या पीएम फंड में जमा करने को कहा है और नेशनल टीवी में आकर देश की जनता से माफी मांगने की मांग करी है बिष्ट ने कहा अगर धीरेंद्र शास्त्री ऐसा नहीं करते हैं तो वह उनके खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाएंगे महिलाओं का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

विज्ञापन

जरूरी खबरें