Thursday 27th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:नेपाल में भीषण बाढ़ व आपदा के चलते चम्पावत जिला प्रशासन अलर्ट। जारी किए हेल्पलाइन नंबर

लोहाघाट:आषाढ़ी महोत्सव सुई में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम प्रेमनगर की महिलाओं की शानदार प्रस्तुति

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

सूचना

: लोहाघाट में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ बकरा ईद का त्यौहार लोहाघाट में चार जगहों पर पढी गई नमाज

Laxman Singh Bisht

Thu, Jun 29, 2023
  लोहाघाट नगर व ग्रामीण क्षेत्र में ईद-उल-जुहा (बकरा ईद) धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान लोगों ने मुल्क के अमन चैन की दुआ मांगी तथा एक दूसरे को ईद की बधाइयां दी। ईद के चलते पुलिस ने शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पूरे बंदोबस्त किए थे। लोहाघाट में चार जगहों पर नमाज पढी गई।  किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए मस्जिद के बाहर पुलिस बल चाक-चौबंद रहा गुरुवार को मदीना मस्जिद कोली ढेक में मौलवी साकिर रजा की देखरेख में ईद की नमाज अदा की गई। बाबा हसमत हुसैन के आवास पर हाफिज जिया उल मुस्तफा, खेतीखान रोड स्थित अफजाल के आवास पर मोहम्मद रहीश और हुसैनी मस्जिद खूना मलक हाफिज गुलाम रसूल की देखरेख में नमाज अदा की गई। एसओ मनीष खत्री ने बताया कि शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए हर जगह पुलिस बल तैनात किया गया था। उन्होंने बताया कि कहीं से भी कोई अप्रिय समाचार नहीं आया। बकरा ईद का त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाया गया लोहाघाट में गुरुवार को ईद-उल-जुहा त्योहार पर पुलिस ने सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए।

विज्ञापन

जरूरी खबरें