रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : बनबसा:768 नशे के कैप्सूल के साथ आरोपी शादाब गिरफ्तार एसओजी व बनबसा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही
Laxman Singh Bisht
.768 नशे के कैप्सूल के साथ आरोपी गिरफ्तार
एसओजी व बनबसा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही
जनपद चम्पावत में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसपी चंपावत रेखा यादव के निर्देश तथा सीओ वंदना वर्मा के पर्यवेक्षण में एसओजी एवं बनबसा पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए एक अभियुक्त को नशे के 768 कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। 11 मार्च को चेकिंग के दौरान बनबसा क्षेत्र के धनुष पुल के पास पुलिस टीम ने अभियुक्त शादाब उर्फ शाहदाब (20 वर्ष) निवासी इस्लामनगर, थाना खटीमा, जनपद ऊधमसिंह नगर के कब्जे से 96 पत्तों में कुल 768 कैप्सूल Proxyco Spas बरामद कर गिरफ्तार किया। बरामद किए गए, 768 कैप्सूलों में प्रतिबंधित साल्ट Tramadol Hydrochloride व Acetaminophen पाया गया। साथ ही उसके पास से रोडवेज टिकट एक लाइटर व 40 रुपये नकद भी बरामद हुए।औषधि निरीक्षक चम्पावत कु. हर्षिता के अनुसार उक्त कैप्सूल बिना चिकित्सकीय पर्चे के बेचना या बिना लाइसेंस परिवहन करना एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उक्त कैप्सूलों का प्रयोग नशे के लिए किया जाता है। वह ये कैप्सूल मझोला, पीलीभीत के एक संदिग्ध मेडिकल स्टोर से लाकर टनकपुर के रास्ते नेपाल ले जा रहा था। अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध थाना बनबसा में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी और अवैध नशे के कैप्सूलों की बरामदगी में एसओजी के कांस्टेबल उमेश राज की विशेष भूमिका रही।पुलिस ने आमजन से अपील की है कि उत्तराखंड को ड्रग-मुक्त बनाने के लिए किसी भी प्रकार की नशीले पदार्थों से संबंधित संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल टोल-फ्री नंबर 112 या नजदीकी थाना/चौकी में दे।
विज्ञापन
नैनीताल:कार्मिकों की सूचना उपलब्ध न कराने वाले विभागाध्यक्ष व कार्यालयाध्यक्षों का माह सितम्बर का वेतन रोकने के0डीएम ने दिए निर्देश
चंपावत:सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम
उत्तराखंड:सीएम धामी का सख्त एक्शन जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे जल संस्थान/ पेयजल निगम के छह इंजीनियर
पाटी:भोखड़ा (मंगललेख ) का राजकीय जूनियर हाई स्कूल भवन बना गाय भैंसो का तबेला। छात्र संख्या न होने के चलते स्कूल कर दिया गया था बंद।
चंपावत:राह-वीरो को जल्द करें सम्मानित सम्बंधित अधिकारियो को डीएम के निर्देश
चंपावत:लधिया-रतिया नदियों में विस्फोटक से मछली मारने की शिकायत पर डीएम सख्त
चंपावत में मां नंदा सुनंदा की निकली भव्य डोला यात्रा, सैकड़ों लोगों ने किया प्रतिभाग माँ नंदा सुनंदा की प्रतिमा पर महिलाओं ने की पुष्प व अक्षत वर्षा
चंपावत:जनता मिलन में डीएम ने सुनीं 195 जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश
लोहाघाट:स्वरोजगार से सम्मान तक आत्मनिर्भर शक्ति कार्यक्रम का आयोजन महिलाओं को किया गया सम्मानित।क्षेत्र की सैकड़ो महिलाओं ने कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
लोहाघाट:अवैध शराब की तस्करी करते हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार 54 टेट्रा पैक शराब बरामद