Wednesday 29th of July 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:बाल श्रम के विरुद्ध पुलिस का संयुक्त अभियान, प्रतिष्ठानों का किया गया औचक निरीक्षण

लोहाघाट क्षेत्र में कैब सेवा संचालित करने की मांग। बीमारो व बुजुर्गों को मिलेगी राहत।

लोहाघाट:खटीमा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन।

दून:नंदा की चौकी में मात्र 12 घंटे के भीतर बहाल हुआ आवागमन

लोहाघाट:प्राधिकरण का लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने किया विरोध दर्ज कराई आपत्ति।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : बाराकोट:मां लड़ीधूरा मंदिर में 27 मार्च को होगा विशाल कन्या पूजन।

Laxman Singh Bisht

Sat, Mar 21, 2026

मां लड़ीधूरा मंदिर में 27 मार्च को होगा विशाल कन्या पूजन।

चंपावत जिले के बाराकोट के प्रसिद्ध लड़ीधूरा मां भगवती मंदिर में 27 मार्च 2026 को रामनवमी के शुभ अवसर पर 108 कन्याओं पूजन किया जाएगा। लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नगेन्द्र जोशी ने बताया कि वर्ष 2010 से प्रतिवर्ष क्षेत्र की सुख समृद्धि एवं खुशहाली के लिए मां भगवती के सभी 108 रूपों को प्रसन्न करने के उद्देश्य से विशाल कन्या पूजन किया जाता है। जिसमें क्षेत्र के समस्त ग्राम सभाओं से भगवती स्वरूपा कन्याओं को आमंत्रित किया जाता है। उन्होंने बताया कि प्रातः 10:00 बजे से सुंदरकांड पाठ दोपहर 12:30 पर कन्या पूजन एवं 1:00 से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों से इस समारोह को सफल बनाने के लिए सहयोग का आवाहन किया है। कहा कन्या पूजन में आमंत्रित कन्याओं को लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच की तरफ से पठन-पाठन सामग्री वितरित की जाती है जो इस वर्ष भी वितरित की जाएगी।

जरूरी खबरें