रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:अखिलतारिणी मेले का लोहाघाट विधायक ने किया शुभारंभ महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा।
Laxman Singh Bisht
Tue, Jul 28, 2026
अखिलतारिणी मेले का लोहाघाट विधायक ने किया शुभारंभ महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा।

मां के जयकारों से गूंजा मां का दरबार।

लोहाघाट ब्लाक दिगाली चौड़ क्षेत्र के प्रसिद्ध मां अखिल तारिणी मेंले का आज मंगलवार को लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के द्वारा विधिवत शुभारंभ किया गया। इस दौरान क्षेत्र की मातृ शक्ति के द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। मंदिर कमेटी अध्यक्ष दीपक जोशी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के द्वारा मां अखिल तारिणी मंदिर में पूजा अर्चना की गई तथा समस्त क्षेत्र वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। लोहाघाट विधायक के द्वारा मंदिर कमेटी के द्वारा किए गए भव्य आयोजन की सराहना की तथा हर संभव मदद का भरोसा दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। मंदिर कमेटी अध्यक्ष दीपक जोशी ने बताया आज दो दिवसीय मेले का आज शुभारंभ किया गया। उन्होंने बताया दिन में महिलाओं के द्वारा झोड़ा गायन व अन्य कार्यक्रम किए गए। अध्यक्ष जोशी ने कहा कल 29 जुलाई को मां भगवती की विशाल देवी रथ यात्रा निकाली जाएगी ।जिसमें समस्त क्षेत्र की जनता मौजूद रहेगी तथा विशाल मेले का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने समस्त क्षेत्र वासियों व भक्तों से अधिक से अधिक तादात में आकर मां भगवती का आशीर्वाद लेने तथा मेल को सफल बनाने की अपील की है। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर मां के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान अमर सिंह कोटियाल , चाँद बोहरा, जितेंद्र शाह,पुष्कर सिंह, कमल सिंह ,पुष्कर सिंह बोरा ,पवन सिंह ,संजय पांडे, तुषार पांडे, गणेश दत्त हीरा वल्लभ पवन सिंह, रमेश सिंह,दीपक सिंह ,विक्रम सिंह, रोहित सिंह, नवीन, फतेह सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे