Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:आषाढ़ी महोत्सव सुई में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम प्रेमनगर की महिलाओं की शानदार प्रस्तुति

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

बाराकोट: अपने अपने बूथों व शक्ति केंद्रो को करे मजबूत :पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा

सूचना

: बाराकोट:किशोरी से दुष्कर्म के बाद गर्भपात मामले में पुलिस ने भेजा बाल सुधार ग्रह, आरोपी की बड़ी बहिन जेल में

Laxman Singh Bisht

Mon, Oct 16, 2023
  बाराकोट ब्लाक के एक गांव में कक्षा 11 में पढ़ने वाली नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के बाद गर्भपात करने वाले नाबालिग आरोपी को पुलिस ने बरामद कर किशोर न्याय बोर्ड के निर्देश पर बाल सुधार गृह भेज दिया है। तथा जबरन गर्भपात के मामले में आरोपी की बड़ी बहन को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को पोक्सो न्यायालय में पेश किया न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया। मालूम हो बीते 10अक्टूबर को बाराकोट के एक गांव की नाबालिग किशोरी के साथ लगातार पांच महीने तक दुष्कर्म करने के बाद जबरन गर्भपात कराने का मामला सामने आया था। जिसमे गर्भपात के मामले में जबरन दवा देने और किशोरी को जान से मारने की धमकी देने में आरोपी की बहिन भी शामिल थी। गर्भपात होने से तबीयत बिगड़ने पर नाबालिग किशोरी के परिजनों ने जिला अस्पताल में उपचार करवाया था। तथा इस गंभीर मामले में लोहाघाट थाने में तहरीर दी थी तहरीर पर पुलिस ने आईपीसी की घारा 376, 506, 313 और पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था। सोमवार को लोहाघाट थाने के एसओ मनीष खत्री ने बताया कि रविवार को आरोपी को बरामद किया गया लेकिन जांच में पता चला कि आरोपी नाबालिग है। एसओ ने बताया कि सोमवार को नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड में पेश कर बाल सुधार गृह अल्मोड़ा भेज दिया गया है। तथा आरोपी की बड़ी बहन को पोक्सो अदालत में पेश किया गया जहां से अदालत के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया मामले की जांच एसआई सुस्मिता राणा ने करी

विज्ञापन

जरूरी खबरें