रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : बाराकोट:8 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर सील गांव पहुंचे डीएम सुनी जन समस्याएं। ग्रामीण ने की सड़क की मांग
Laxman Singh Bisht
8 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर सील गांव पहुंचे डीएम सुनी जन समस्याएं।

ग्रामीणों की डीएम से गांव तक सड़क पहुंचाने की मांग। सीएम घोषणा के बावजूद नहीं पहुंची सड़क।

8 किलोमीटर पैदल चल खड़ी चढ़ाई पार कर मुख्य सड़क तक पहुंचते हैं ग्रामीण।

चौपाल लगाकर डीएम ने सुनी जन समस्याएं मौके पर किया निस्तारण। ग्रामीणों का भाया डीएम का अंदाज।

अपने वादे के मुताबिक डीएम चंपावत मनीष कुमार आज शनिवार को 8 किलोमीटर की कठिन पैदल यात्रा कर खतरनाक रास्तों से चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के दूरस्थ सड़क विहीन गांव सील पहुंचे। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों के द्वारा जिलाधिकारी चंपावत का जोरदार स्वागत किया गया। अपने बीच जिलाधिकारी को प्रकार ग्रामीण काफी खुश नजर आए जिलाधिकारी के द्वारा काफी आत्मियता से ग्रामीणों से मुलाकात की गई। डीएम चंपावत मनीष कुमार ने गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। इस दौरान समस्त ग्रामीणों ने जिलाधिकारी चंपावत से उनके गांव तक सड़क पहुंचाने की मांग को प्रमुखता से उठाया। ग्रामीणों ने कहा मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद आज तक उनके गांव में सड़क नहीं पहुंची है।

जिस कारण उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है कहा 8 किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई पार कर गांव के बच्चे स्कूल पहुंचते है ,बीमार बुजुर्गों व गर्भवती महिलाओं को डोली के सहारे मुख्य सड़क तक पैदल लाना पड़ता है। ग्रामीणों ने कहा सड़क न होने के कारण ग्रामीण प्रधानमंत्री आवास योजना तक का लाभ नहीं उठाते हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से कहा उनकी सिर्फ एक ही समस्या है और वह है सड़क। जिलाधिकारी के द्वारा ग्रामीणों की सड़क संबंधी समस्या को गंभीरता से लेते हुए गांव तक सड़क पहुंचाने का आश्वासन दिया गया। इसके अलावा ग्रामीणों के द्वारा जिलाधिकारी के सामने आधार कार्ड ,आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड व अन्य समस्याओं को रखा जिसका जिलाधिकारी के द्वारा मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा अन्य समस्याओं के लिए संबंधित अधिकारियों को जिलाधिकारी के द्वारा निर्देश दिए गए।

इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा ग्रामीणों का चिकित्सा परीक्षण कर दवा वितरित की गई। जिलाधिकारी के द्वारा ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा गया वह उनकी सड़क निर्माण संबंधी समस्या को प्राथमिकता से शासन में रखेंगे। इस दौरान जिलाधिकारी के द्वारा ग्रामीणों की वार्ता शासन में बैठे अधिकारियों से कराई गई। इस दौरान जिला अधिकारी के द्वारा गांव के बच्चों व मातृशक्ति से वार्ताकार उनकी समस्याओं को पूछा गया।वहीं जिलाधिकारी को अपने बीच पाकर काफी खुश नजर आए ग्रामीणों ने कहा जिलाधिकारी का यह अंदाज उन्हें काफी पसंद आया कहा उन्हें पूरा विश्वास है जिलाधिकारी उनके गांव तक सड़क को अवश्य पहुंचाएंगे। इस दौरान ग्राम प्रधान खड़क सिंह ,सुरेंद्र सामंत ,रमेश बिष्ट ,लक्ष्मण महर ,पूर्व प्रधान प्रकाश सिंह महर ,कल्याण सिंह ,दीवान सिंह ,नाथ सिंह ,मदन सिंह , अजय बिष्ट,तेज सिंह ,गुमान सिंह, जोगा सिंह आदि जन प्रतिनिधियो सहित समस्त ग्रामीण व अधिकारी मौजूद रहे। मालूम हो सील गांव बरसों से सड़क की मांग कर रहा है।

पूर्व में चुनाव के दौरान सील गांव के द्वारा चुनाव बहिष्कार का ऐलान किया गया था पर तत्कालीन जिलाधिकारी नवनीत पांडे के द्वारा ग्रामीणों को सड़क निर्माण का आश्वासन देते हुए गांव तक सड़क पहुंचाने का वादा किया गया था ।जिसके बाद ग्रामीणों के द्वारा चुनाव बहिष्कार छोड़ मतदान किया गया पर सड़क नहीं पहुंची। अब देखना है क्या शासन इस बार सील गांव तक सड़क पहुंचाता है या नहीं।
विज्ञापन
चंपावत:धूमधाम से मनाया गया जनपद चंपावत का स्थापना दिवस। 29 वर्षों की विकास यात्रा का उत्सव
चम्पावत के कृषक विनोद सिंह ने प्रस्तुत की आधुनिक उद्यानिकी की नई मिसाल
लोहाघाट:भव्य कलश यात्रा के साथ लोहाघाट में गणेश महोत्सव का शुभारंभ।
चंपावत:नगर पालिका चम्पावत में "सेवा संकल्प" एवं "स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026" का होगा आयोजन;
बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन विकास निगम में समूह ग के पदों पर निकाली भर्तियां।
लोहाघाट:2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए मजबूर करना अनैतिक :रमेश देव
चम्पावत में 18 से 20 सितम्बर तक विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं होंगी उपलब्ध,
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन चेकिंग अभियान एक्सपायर्ड सामग्री नष्ट, 04 नमूने लैब भेजे गए
लोहाघाट:बदहाल हालत में लोहाघाट का एनेक्सी भवन कूड़े के लगे ढेर। झाड़ियो से हुआ गुलजार।
लोहाघाट:एनएच कार्यालय के सामने बने गड्ढे दुर्घटनाओं को दे रहे दावत अधिशासी अभियंता की कार्य प्रणाली पर लोगों मे आक्रोश।