Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

चम्पावत विधानसभा में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

लोहाघाट:बिना चालक के पीछे की ओर लुडका कैंटर बचा बड़ा हादसा बस अड्डे की रेलिंग क्षतिग्रस्त।

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

सूचना

रिपोर्ट: जगदीश जोशी 👹👹 : बाराकोट:सरस्वती शिशु मंदिर में वार्षिक परीक्षा फल घोषित मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

Laxman Singh Bisht

Sat, Mar 29, 2025

सरस्वती शिशु मंदिर में वार्षिक परीक्षा फल घोषित मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित सरस्वती शिशु मंदिर बाराकोट में शनिवार को वर्ष 2024-25 का वार्षिक परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के अध्यक्ष दिवान नाथ गोस्वामी ने किया । कार्यक्रम में विद्यालय की प्रत्येक कक्षा में प्रथम ,द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर आने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया वहीं पूर्व प्राथमिक मे लक्ष बगौली तथा प्राथमिक मे अंकुश कुमार ने विद्यालय टॉप किया।विद्यालय के व्यवस्थापक नन्दाबल्लभ बगौली ने छात्र-छात्राओं को सफलता के लिए निरन्तर प्रयास करने की प्रेरणा दी। प्रधानाचार्य निर्मल सिंह ने विद्यालय के समस्त छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें व आशीर्वाद दिया। इस मौके पर विद्यालय प्रबन्ध समिति के सभी सदस्य, अभिभावक मौजूद रहे । विद्यालय स्टाफ के राजेन्द्र पाटनी, बेनी भट्ट,प्रकाश जोशी, कमला,धीरजा,हेमा,रीतिका व खीमा जोशी ने सहयोग किया।

जरूरी खबरें