Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:नेपाल में भीषण बाढ़ व आपदा के चलते चम्पावत जिला प्रशासन अलर्ट। जारी किए हेल्पलाइन नंबर

लोहाघाट:आषाढ़ी महोत्सव सुई में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम प्रेमनगर की महिलाओं की शानदार प्रस्तुति

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

सूचना

: चंपावत:राष्ट्रीय स्तनपान सप्ताह के तहत बाराकोट मे जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Laxman Singh Bisht

Wed, Aug 2, 2023
  देश में चल रहे राष्ट्रीय स्तनपान सप्ताह के तहत चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के गल्ला गांव में बाल विकास विभाग के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में क्षेत्र की सभी धात्री महिलाएं मौजूद रही शिविर में एएनएम किरण वर्मा के द्वारा सभी धात्री महिलाओं को अधिक से अधिक शिशुओं को स्तनपान कराने के लिए प्रेरित करते हुए स्तनपान कराने के सही तरीके बताए गए तो वही स्वास्थ्य विभाग की भावना धामी ने कहा मां का दूध पीने से शिशु स्वस्थ और निरोग रहता है शिशु का शारीरिक विकास तेजी से होने के साथ-साथ शिशु की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है उन्होंने क्षेत्र की सभी धात्री महिलाओं से अधिक से अधिक लंबे समय तक शिशु को स्तनपान कराने की अपील करी इसके अलावा आगनबाड़ी संगठन जिला अध्यक्ष मीना बोहरा के द्वारा भी सभी महिलाओं को जागरूक करते हुए शिशु को स्तनपान से होने वाले फायदे के बारे में गहनता से जानकारी दी गई शिविर में आशा कार्यकर्ता निर्मला, ज्योति, चंचला,ममता ,गीता ,गरिमा , आशा आदि महिलाएं मौजूद रहीं

विज्ञापन

जरूरी खबरें