Saturday 28th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:गोल्जू कॉरिडोर’ को सीएम धामी की ₹117.22 करोड़ की ऐतिहासिक मंजूरी

उधम सिंह नगर:पुलिस ने पीड़ित को ढूंढकर वापस लौटाया कीमती सामान से भरा खोया पर्स व सामान

चंपावत:सच दिखाना पड़ा भारी!” गैस संकट की खबर पर भाजपा नेता की तहरीर पर पत्रकार पर मुकदमा,

चंपावत:सीएम धामी की सौगात 2.62 करोड़ से सुधरेगा चल्थी–नौलापानी मार्ग 55.57 लाख से बनेगा नधौर ट्रैकिंग रूट

चंपावत:मुबई की पहाड़ी प्रवासियों की सस्था प्रोजेक्ट बियोंड एजुकेशन ने विद्यालय को भेंट की शैक्षिक सामग्री

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : बाराकोट:खोलका में खाई में गिरा बाइक सवार बारिश के बीच वाहन चालकों व युवाओं ने बचाई जान।

Laxman Singh Bisht

Fri, Jan 23, 2026

खोलका में खाई में गिरा बाइक सवार वाहन चालकों व राहगीरो ने बचाई जान।लोहाघाट घाट राष्ट्रीय राजमार्ग में आज शुक्रवार शाम 7:00 से 7:30 बजे के लगभग अल्मोड़ा से टनकपुर की ओर जा रहा बाइक सवार बाराकोट के खोलका के पास बाइक रपटने से खाई में जा गिरा। जानकारी के मुताबिक वहां से गुजर रहे एक कैंटर चालक ने सड़क किनारे गिरी हुई बाइक को देखा। कैंटर चालक ने वाहन रोककर जब खाई में देखा तो वहा बाइक सवार गिरा हुआ मिला।इसके बाद राजमार्ग में गुजर रहे वाहन चालकों व युवाओं ने मानवता का परिचय देते हुए भारी बारिश के बीच रस्से की मदद से किसी तरह बाइक सवार को गहरी खाई से निकाला।दुर्घटना में बाइक सवार चोटिल हो गया है। जानकारी के मुताबिक कैंटर चालक के द्वारा घायल बाइक सवार को लोहाघाट अस्पताल लाया जा रहा है। लोगों ने कहा दुर्घटना स्थल के पास राजमार्ग क्षतिग्रस्त हुआ है बारिश के कारण बाइक सवार को पता नहीं चल पाया जिस कारण यह दुर्घटना घटी। युवाओं व वाहन चालकों ने मानवता का परिचय देते हुए एक व्यक्ति की जान बचाई जो काबिले तारीफ है।

जरूरी खबरें