Monday 20th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत में युवाओं का प्रदर्शन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का मांगा त्यागपत्र ।

चंपावत:पेपर लीक प्रकरण पर कांग्रेस ने धर्मेंद्र प्रधान का फूंका पुतला। इस्तीफे की मांग

लोहाघाट:डीएम के जनता मिलन में 96 शिकायतें अधिकांश का मौके पर निस्तारण

चंपावत:डॉक्टर व पत्रकार आमने-सामने पत्रकारों की दोषी चिकित्सकों पर कार्रवाई की मांग डीएम को दिया ज्ञापन।

लोहाघाट: जनकांडे में पुनः पटवारी चौकी संचालित करने के लिए जिलाधिकारी को दिया गया धन्यवाद।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : बाराकोट:चौमेल रामलीला का शुभारंभ भगवान श्री राम जन्म की लीला का हुआ मंचन

Laxman Singh Bisht

Fri, Oct 3, 2025

...चौमेल रामलीला का शुभारंभ भगवान श्री राम जन्म की लीला का हुआ मंचनचंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के चोमेल मे रामलीला का रामलीला कमेटी अध्यक्ष शिव दत जोशी के दिशा निर्देश पर छतोली ग्राम प्रधान संजय फर्त्याल व चामी प्रधान सतीश कुमार के द्वारा शुभारंभ किया गया। रामलीला का ब्राह्मणों के द्वारा पूर्ण पूर्ण विधि विधान के साथ लीला की शुरुआत की । लीला प्रथम दिन लंकापति रावण द्वारा राज्य हमारा जग मै सारा सुर नर मुनि , दूसरे चरण में दशरथ द्वारा कहा गया कि अभी तक मेरा कोई पुत्र नहीं है इस राज्य का मै क्या करूं जब मेरी संतान ही नहीं है दशरथ की चिंता पर मुनि वशिष्ठ और श्रृंग ऋषि द्वारा दशरथ को यज्ञ करने के लिए कहा जिसके बाद राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न का जन्म हुआ ।लीला के तीसरे चरण में राजा जनक और उनकी रानी द्वारा हल चलाया गया जिसमें माता सीता का जन्म हुआ। लीला का आनंद लेने दूर-दूर से दर्शक पहुंचे हुए थे। लीला मे कमेटी उपाध्यक्ष अजय बिष्ट , सचिव भूपाल बिष्ट , हरीश पाठक, विजय महर ,मनोज सिंह , कुलदीप सिंह ,पंकज सिंह ,गौरव पुनेठा ,अमित बिष्ट ,ललित शर्मा ,महेश पाठक ,मान सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।

जरूरी खबरें