Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति ठप कारोबारी परेशान व्यापार संघ का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट : कोली झील मे फिल्म अर्जियां: द जस्टिस ऑफ गोलजू’ की शूटिंग पालिकाध्यक्ष ने दिया क्लैप।

ऋषिकेश:एम्स की छठी मंजिल पर चड़े मरीज ने कूदने की कोशिश किसी तरह बचाई गई जान। मचा हड़कंप

लोहाघाट:02 अप्रैल को लोहाघाट में रोजगार मेला 2 हजार पदों पर होगी सीधी भर्ती युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

चंपावत:घरेलू गैस सिलेंडर ₹950 में ही उपलब्ध, ओवररेटिंग की खबरें भ्रामक: जिला पूर्ति अधिकारी

रिपोर्ट:जगदीश जोशी 👹👹 : बाराकोट:विद्यालय के समायोजन पर भड़के लुवाकोट के ग्रामीणों का शिक्षा विभाग के खिलाफ प्रदर्शन।

Laxman Singh Bisht

Thu, Jul 3, 2025

विद्यालय के समायोजन पर भड़के लुवाकोट के ग्रामीणों का शिक्षा विभाग के खिलाफ प्रदर्शन।सरकार द्वारा चलाए जा रही क्लस्टर योजना के तहत चंपावत जिले के बाराकोट विकासखंड के रा0 उच्च माध्यमिक विद्यालय लुवाकोट को शिक्षा विभाग के द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज कामाजुला में समायोजन करने पर क्षेत्र के ग्रामीण व अभिभावक भड़क गए। गुरुवार को विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्रीमती आशा देवी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया तथा विद्यालय के समायोजन होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष व ग्रामीणों ने बताया बुधवार को शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर विद्यालय को राजकीय इंटर कॉलेज कामाजुला में समायोजन करने के संबंध में चर्चा की। जिसका समस्त ग्रामीण के द्वारा पुरजोर विरोध किया गया था। गुरुवार को विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्रीमती आशा देवी की अध्यक्षता में ग्रामीणों ने एक आपात बैठक का आयोजन किया और विद्यालय के समायोजन पर कड़ा विरोध जताया। ग्रामीणों ने कहा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लुवाकोट में बेड़ा बेडवाल, रैगांव लुवाकोट, भनार भगरकोट, पांच पीपल, सुंगर खाल गोदखोला आदि दूरदराज के तोक से बच्चे पढ़ने आते हैं। इनमें से अधिकतर तोको की दूरी समायोजित विद्यालय से 15 किलोमीटर से अधिक है। ग्रामीणों ने कहा विद्यालय जाने में बच्चों को मानसून काल में खराब सड़क व बरसाती नालों का सामना करना पड़ेगा जिससे बच्चों की सुरक्षा को बड़ा खतरा हो सकता है साथ ही बरसात में सड़क भी बंद रहती है। तथा अभिभावकों में आर्थिक बोझ भी बढ़ेगा ग्रामीणों ने कहा जिन सुविधाओं के कारण विद्यालय का समायोजन किया जा रहा है वे सभी सुविधाएं इसी विद्यालय में उपलब्ध हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा अगर शासन प्रशासन व शिक्षा विभाग जबरन विद्यालय को समायोजित करता है तो क्षेत्र के समस्त ग्रामीण व अभिभावक उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। प्रदर्शन करने में महा सिंह अधिकारी, दान सिंह,अमर सिंह ,बहादुर सिंह, डूंगर सिंह बिष्ट, बहादुर सिंह ,विमला देवी, चनी देवी, हीरा देवी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

जरूरी खबरें