Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट: अपने अपने बूथों व शक्ति केंद्रो को करे मजबूत :पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा

चंपावत:नेपाल में भीषण आपदा के चलते प्रशासन सतर्क नेपाल सीमा में एसडीआरएफ हाई अलर्ट पर,

बाजपुर : टूरिस्ट बस में कर रहे थे लीसा तस्करी पुलिस ने किया भंडाफोड़ चार गिरफ्तार

चंपावत:3 से 5 सितंबर तक होगा भिंगराड़ा का प्रसिद्ध ऐड़ी बालकृष्ण मेला ।भव्य रूप से मनाया जाएगा मेला।

लोहाघाट में मेहनत की भट्टी में तपाकर बेहतर बॉक्सर तैयार कर रहे हैं कैप्टन आनंद महरा।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : बाराकोट: क्वारखोली-पडासो सेरा सड़क में डामरीकरण की मांग पर युवाओं का प्रदर्शन।

Laxman Singh Bisht

Sat, Jun 7, 2025

युवाओं की चुनाव बहिष्कार व उग्र आंदोलन की चेतावनी बरसों से सड़क में डामरीकरण की कर रहे हैं मांग

दुर्घटना को न्योता दे रही है सड़क।आदर्श चंपावत जिले में ग्रामीण सड़कों की हालत बदतर ।चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक की पीएमजीएसवाईं की क्वारखोली पडासो सेरा सड़क में डामरीकरण की मांग को लेकर युवाओं ने सड़क में प्रदर्शन किया है । क्षेत्र के युवा अधिवक्ता लोकमान सिंह अधिकारी ( कृष्णा) ने कहा आदर्श चंपावत जिले में आदर्श गांव की कल्पना की जाती है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी यही सपना है। पर बाराकोट ब्लॉक के दूरस्थ गांव पड़ासो सेरा की सड़क की हालत देखकर यह नहीं लगता है कि यह गांव आदर्श जिला चंपावत में आती है ।सड़क में बरसों से डामरीकरण नहीं हुआ है। पूरी सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। वाहन चालक रोज यात्रियों की जान जोखिम में डालकर वाहन चलाने को मजबूर है और यात्री धक्के खाने को। सड़क की हालत देखकर ऐसा लगता है कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

गांव के युवा लंबे समय से डामरीकरण की मांग कर रहे है । पर शासन प्रशासन व विभाग के द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। डामरीकरण की मांग को लेकर गांव के युवाओं ने अधिवक्ता लोकमान सिंह अधिकारी ( कृष्णा)के नेतृत्व में डामरीकरण व सड़क को लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित करने की मांग को लेकर गड्ढों से भरी सड़क में प्रदर्शन किया तथा सड़क में डामरीकरण न होने पर उग्र आंदोलन व पंचायती चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी है इस दौरान युवाओं ने सड़क मे पड़े पत्थरों को भी हटाया गया। वहीं विभागीय अधिकारियों का कहना है 8 वर्ष पूर्व सड़क का निर्माण हुआ था सड़क में डामरीकरण का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है पर शासन से अभी तक स्वीकृत नहीं मिल पाई है स्वीकृति मिलते ही सड़क में डामरीकरण का कार्य किया जाएगा। युवाओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बाराकोट के क्वारखोली-पडासो सेरा सड़क पर डामरीकरण की मांग की।युवाओं ने कहा अगर सड़क में कोई भी घटना दुर्घटना होती है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। प्रदर्शन करने में गोलू अधिकारी, सूरज अधिकारी, मोहन अधिकारी, मनोज अधिकारी, गोकुल अधिकारी, हिमांशु अधिकारी, गोविंद अधिकारी, मोहन अधिकारी, रोहित अधिकारी, सूरज अधिकारी, दिनेश अधिकारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें