Saturday 18th of July 2026

ब्रेकिंग

बागेश्वर:जीआईसी भटखोला के प्रधानाचार्य की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी फरार क्षेत्र में सनसनी

चंपावत:पिता की ढाल बनी बेटी गुलदार से बचाई जान। घर के भीतर घुसकर टीवी देख रहे पिता पर गुलदार ने किया हमला।

चंपावत:सिमल्टा में तेंदुए का हमला एक घायल, ग्रामीणों ने घर में बंद किया तेंदुवा

चंपावत:दूरस्थ ग्राम झालाकुड़ी पहुँची जन-जन की सरकार, 47 शिकायतों एवं आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई

चंपावत/ लोहाघाट महायोजना-2041 पर सुझाव व आपत्तियों पर 21 जुलाई को जिला कार्यालय सभागार में होगी बैठक

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : बाराकोट:30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होगा प्रसिद्ध रेगडू दशहरा महोत्सव

Laxman Singh Bisht

Wed, Sep 10, 2025

दशहरा महोत्सव कमेटी ने व्यवस्थाओं को लेकर डीएम से की मुलाकात।

महोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर। 2 अक्टूबर को होगा विशाल दशहरा मेला।चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के रेगडू क्षेत्र के प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव 2025 का आयोजन 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक किया जाएगा। 2 अक्टूबर को विशाल मेले का आयोजन होगा। दशहरा महोत्सव कमेटी अध्यक्ष दरबान सिंह मेहता के नेतृत्व में दशहरा महोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां जोरों पर चल रही है ।बुधवार को पूर्व शिक्षक वासुदेव ओली व दशहरा महोत्सव कमेटी अध्यक्ष दरबान सिंह मेहता के नेतृत्व में कमेटी पदाधिकारियो ने महोत्सव की व्यवस्थाओं को लेकर डीएम चंपावत मनीष कुमार से मुलाकात की तथा महोत्सव में पेयजल, विद्युत ,पर्यटन विभाग से आर्थिक सहायता , बहुउद्देशीय शिविर तथा मरोड़ाखान से लेकर रेगडू तक सड़क सुधारीकरण तथा विभिन्न सांस्कृतिक दलों की उपलब्धता की मांग की ।जिलाधिकारी के द्वारा कमेटी को पूर्ण प्रशासनिक सहयोग करने का आश्वासन दिया गया। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के लिए कमेटी ने एसपी चंपावत अजय गणपति से मुलाकात कर महोत्सव में सुरक्षा व्यवस्था हेतु पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराने की मांग की इसके अलावा मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय जाकर मुख्यमंत्री प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी व दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडे से उत्तराखंड के प्रसिद्ध सांस्कृतिक दलों की उपलब्धता महोत्सव में कराने की मांग की दशहरा महोत्सव कमेटी अध्यक्ष मेहता ने कहा 30 सितंबर को भव्य कलश यात्रा के साथ दशहरा महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। महोत्सव में बच्चों की विभिन्न खेलकूद ,सांस्कृतिक व शैक्षिक प्रतियोगिताओं के आयोजन के साथ-साथ रात्रि में विभिन्न सांस्कृतिक दलों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।01 अक्टूबर को रात्रि जागरण तथा 02 अक्टूबर को विशाल दशहरा मेले के साथ महोत्सव का समापन किया जाएगा ।उन्होंने समस्त क्षेत्र वासियों से अधिक से अधिक संख्या मे आकर महोत्सव को सफल बनाने की अपील की ।कहा महोत्सव को भव्य और दिव्य बनाया जाएगा। इस दौरान वीरू मेहता, महेंद्र मेहता (माही ),कृष्ण मोहन, कल्याण सिंह ,मोहन सिंह मेहता ,निर्मल सिंह मेहता ,प्रकाश सिंह मेहता ,सुरेश सिंह मेहता, चंद्रशेखर जोशी ,सचिन मेहता आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

जरूरी खबरें