Saturday 18th of July 2026

ब्रेकिंग

बागेश्वर:जीआईसी भटखोला के प्रधानाचार्य की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी फरार क्षेत्र में सनसनी

चंपावत:पिता की ढाल बनी बेटी गुलदार से बचाई जान। घर के भीतर घुसकर टीवी देख रहे पिता पर गुलदार ने किया हमला।

चंपावत:सिमल्टा में तेंदुए का हमला एक घायल, ग्रामीणों ने घर में बंद किया तेंदुवा

चंपावत:दूरस्थ ग्राम झालाकुड़ी पहुँची जन-जन की सरकार, 47 शिकायतों एवं आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई

चंपावत/ लोहाघाट महायोजना-2041 पर सुझाव व आपत्तियों पर 21 जुलाई को जिला कार्यालय सभागार में होगी बैठक

सूचना

रिपोर्ट: जगदीश जोशी : बाराकोट:निर्मल माहरा के भाजपा प्रदेश मंत्री बनने पर बाराकोट में आतिशबाजी।

Laxman Singh Bisht

Mon, Sep 15, 2025

निर्मल माहरा के भाजपा प्रदेश मंत्री बनने पर बाराकोट में आतिशबाजी।चंपावत के पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल माहरा के भाजपा प्रदेश मंत्री बनने पर बाराकोट भाजपा मंडल ने आतिशबाजी व मिष्ठान वितरण कर खुशी जताई । भाजपा हाई कमान के द्वारा बाराकोट के पूर्व प्रमुख व पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा को भाजपा प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर बाराकोट ब्लॉक में खुशी की लहर दौड़ गई। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष राकेश बोहरा के नेतृत्व में बाराकोट मे समस्त मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा माहरा को भाजपा प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर आतिशबाजी करते हुए मिष्ठान वितरण किया तथा बाराकोट ब्लॉक को प्रदेश में नेतृत्व देने के लिए पार्टी हाईकमान का धन्यवाद दिया गया। खुशी जताने में गिरीश सिंह अधिकारी, अजय सिंह बिष्ट, जगदीश सिंह ,सुनील वर्मा, गोपाल सिंह, कमल सिंह ,योगेश तिवारी, हरीश आर्य , मोहन सिंह ,दरबान सिह मेहता , हिमांशु माहरा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जरूरी खबरें