रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : बाराकोट:सिंगदा में गुलदार का बकरियों पर हमला एक की मौत एक घायल।
Laxman Singh Bisht
सिंगदा में गुलदार का बकरियों पर हमला एक की मौत एक घायल।
कल चुयरानी में महिला पर किया था गुलदार ने हमला
चंपावत जिले के बाराकोट विकासखंड में गुलदार का आतंक लगातार जारी है ।जहां गुलदार ने कल ब्लाक के चुयरानी गांव में हमला कर एक महिला को घायल कर दिया था तो वहीं परसों जमरेड़ी मे भी एक महिला पर गुलदार ने हमला करने का प्रयास किया था। वही आज सोमवार को बाराकोट विकासखंड के सिंगदा गांव में गुलदार ने ग्रामीणों के मवेशियों में हमला कर दिया जिसमें ग्रामीण अर्जुन सिंह की बकरी की मौत हो गई और धन सिंह की बकरी घायल हो गई है। सिंग़दा के पूर्व प्रधान ने जानकारी देते हुए बताया घटना की जानकारी वन विभाग को दे दी गई है ।उन्होंने कहा क्षेत्र में गुलदार का आतंक लगातार बढ़ते जा रहा है जिस कारण लोगों में दहशत है ।उन्होंने वन विभाग गुलदार के आतंक से निजात दिलाने तथा ग्रामीणों को हुए नुकसान का जायजा देने की मांग की है। उन्होंने बताया गुलदार के भय से महिलाओं व ग्रामीणों का जंगल जाना भी खतरे से खाली नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
लोहाघाट:पितृ पक्ष 2026 - श्राद्ध तिथियों की घोषणा 27 सितंबर से 10 अक्टूबर तक होगा पितृपक्ष
लोहाघाट:चरमराये जियो के नेटवर्क डुंगराबोरा के ग्रामीण परेशान कई बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं प्रशासन से सीमांत क्षेत्र वासियों की समाधान की मांग।
लोहाघाट:कांस्टेबल हेम महरा ने फिर से संभाली लोहाघाट की यातायात व्यवस्था की कमान। एक बार फिर महिला का खोया हुआ पर्स व मोबाइल किया वापस।
चम्पावत में तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर से 587 मरीजों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
लोहाघाट:राज्य आंदोलनकारियो की पीड़ा मुख्यमंत्री के नाम राज्य आंदोलनकारी भूपेंद्र देव ( ताऊ )का खुला पत्र अब तारीख नहीं, न्याय चाहिए!
लोहाघाट:झूमाधुरी धाम में चला स्वच्छता अभियान, आइटीबीपी और ग्रामीणों ने मिलकर साफ किए मंदिर परिसर व रास्ते
बाराकोट:काकड़ के पूर्व सरपंच व प्रगतिशील किसान चंद्र सिंह अधिकारी का निधन।
लोहाघाट:साधु के भेष में बिना सत्यापन घूम रहे 02 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में चालान
चंपावत:पुनौली कृषि उपकरण प्रकरण की जांच में विधायक के आरोपों की पुष्टि नहीं, भौतिक सत्यापन में मौके पर मिले सभी उपकरण
लोहाघाट:ढोल नगाड़ों के साथ निकले मां भगवती के डोले। झूमाधूरी मेला 2026 का समापन।