Saturday 25th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:27वें देवीधार महोत्सव का लोहाघाट विधायक ने किया शुभारंभ। 29 जुलाई को विशाल मेंले का आयोजन

लोहाघाट: पुरानी पेंशन बहाली की मांग शिक्षक व कर्मचारियों की प्रकाश रैली कैंडल मार्च के माध्यम से सरकार को जगाने का प्

लोहाघाट:जनप्रतिनिधियों के निवेदन पर खेतीखान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान के लिए चल रहा धरना समाप्त।

नीट पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा।

लोहाघाट मास्टर प्लान 2041 को लेकर लोगों ने दर्ज कराई आपत्ति जताया विरोध।

सूचना

रिपोर्ट :जगदीश जोशी : बाराकोट:विसराड़ी में मृत पाया गया गुलदार वन विभाग ने सव लिया कब्जे में।

Laxman Singh Bisht

Tue, Dec 16, 2025

विसराड़ी में मृत पाया गया गुलदार वन विभाग ने सव लिया कब्जे में।चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के बिसराड़ी ग्राम सभा के अस्टा सिमार में आज मंगलवार को एक गुलदार मृत अवस्था में पाया गया है।सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गुलदार के सव को अपने कब्जे में लिया। जानकारी के मुताबिक आज गांव की कुंती देवी घास काटने जा रही थी तभी उनकी नजर इस मृत पड़े गुलदार पर पड़ी ।कुंती देवी के द्वारा ग्रामीणों को इस बात की सूचना दी गई। जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और वन विभाग को सूचना दी। रेंजर राजेश जोशी ने सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर गुलदार के शव को अपने कब्जे में लिया है। अब पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा कि गुलदार की मौत कैसे हुई। जानकारी के मुताबिक कल रात भर यह गुलदार दहाड़ रहा था और सुबह यह मृत अवस्था में पाया गया है। वन विभाग की टीम मामले की छानबीन कर रही है।

जरूरी खबरें