Monday 27th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:अब 25 किलोमीटर पैदल नहीं वाहन से स्कूल जाएंगे लेटी डुंगरा के छात्र छात्राए। सीएम के निर्देश डीएम की पहल

लोहाघाट:संजय बने राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मनीष संभालेंगे महामंत्री का दायित्व।

रुद्रपुर से अपहरण कर लाई गई युवती से गदरपुर में सामूहिक दुष्कर्म।

लोहाघाट:चामी आषाढी मेले की तैयारी को लेकर बैठक। 24 अगस्त को होगा शुभारंभ 28 अगस्त को विशाल मेला।

लोहाघाट:प्राधिकरण में शामिल किए जाने का पाटन पाटनी में महिलाओं ने किया पुरजोर विरोध

सूचना

रिपोर्ट: जगदीश जोशी : बाराकोट:रेघाड़ी में गोठ में घुसकर गुलदार ने 6 बकरियों को उतारा मौत के घाट। क्षेत्र में दहशत।

Laxman Singh Bisht

Sat, Jan 24, 2026

रेघाड़ी में गोठ में घुसकर गुलदार ने 6 बकरियों को उतारा मौत के घाट। क्षेत्र में दहशत।चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के दूरस्थ रेघाड़ी गांव में गुलदार ने गौशाला में घुसकर छ: बकरियों को मौत के घाट उतार दिया है तथा एक बकरी को घायल कर दिया है। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता व भाजपा नेता प्रकाश राय ने आज शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कल शुक्रवार देर रात गुलदार गांव के बहादुर सिंह रावत की गौशाला के दरवाजे तोड़ अंदर घुस गया और उसने 6 बकरियों को मौत के घाट उतार दिया। प्रकाश राय ने बताया गुलदार तीन बकरियां को जंगल की ओर ले गया जबकि तीन बकरियां के सव गौशाला में ही पड़े मिले। उन्होंने कहा इस घटना से ग्रामीण बहादुर सिंह रावत को काफी नुकसान पहुंचा है उनकी आर्थिक स्थिति भी काफी कमजोर है। कहा इस घटना से पूरे गांव में दहशत फैल गई है। उन्होंने बताया घटना की सूचना वन विभाग को दे दी गई है। प्रकाश राय व अन्य ग्रामीणों ने वन विभाग से ग्रामीण बहादुर सिंह रावत को उचित मुआवजा देने तथा क्षेत्र में पिजड़ा लगाकर गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है । मामले में काली कुमाऊं रेंजर राजेश जोशी ने कहा वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा जा रहा है जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से गुलदार ने एक बार फिर अपनी दहशत फैला दी है।

जरूरी खबरें