Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

चम्पावत विधानसभा में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

लोहाघाट:बिना चालक के पीछे की ओर लुडका कैंटर बचा बड़ा हादसा बस अड्डे की रेलिंग क्षतिग्रस्त।

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : बाराकोट:सिंगदा मे अनियंत्रित होकर सड़क में पलटा पिकअप पति-पत्नी चोटिल पुलिस मौके पर।

Laxman Singh Bisht

Sat, May 3, 2025

सिंगदा मे अनियंत्रित होकर सड़क में पलटा पिकअप पति-पत्नी चोटिल पुलिस मौके पर।लोहाघाट पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में आज एक बड़ा हादसा होने से बाल बाल बच गया। जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी से मुनस्यारी की ओर जा रहा पिकअप शनिवार शाम करीब 5:30 के लगभग अनियंत्रित होकर लोहाघाट पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में सिंगदा (घाट) के पास अनियंत्रित होकर सड़क में पलट गया ।दुर्घटना में वाहन स्वामी बिशन रावत व उनकी पत्नी उमा रावत निवासी मुनस्यारी मामूली रूप से चोटिल हो गई। आसपास के लोगों ने दोनों को वाहन से बाहर निकाला तथा पुलिस को सूचना दी ।सूचना पर तत्काल बाराकोट चौकी प्रभारी हरीश प्रसाद पुलिस टीम के साथ घटनास्थल में पहुंचे और घायलों का हाल-चाल जाना। चौकी प्रभारी ने बताया वाहन अनियंत्रित होने से दुर्घटना हुई है दुर्घटना में वाहन स्वामी व उनकी पत्नी मामूली रूप से चोटिल हुई है ।तथा क्रेन मंगा कर वाहन को खड़ा कर पिथौरागढ़ को रवाना कर दिया गया है।चौकी प्रभारी ने समस्त वाहन चालकों से वाहन को सावधानी पूर्वक चलाने की अपील की । वही दुर्घटना होने से कुछ देर एनएच जाम रहा। लोगों ने कहा एक बड़ा हादसा बाल बाल बच गया।

जरूरी खबरें