Sunday 26th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:चामी आषाढी मेले की तैयारी को लेकर बैठक। 24 अगस्त को होगा शुभारंभ 28 अगस्त को विशाल मेला।

लोहाघाट:प्राधिकरण में शामिल किए जाने का पाटन पाटनी में महिलाओं ने किया पुरजोर विरोध

देवीधुरा:सहायक बन कर्मचारी महासंघ की वन दरोगा पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग।

जवाहर नवोदय विद्यालय चंपावत में कक्षा 6 प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, 31 जुलाई अंतिम तिथि।

चंपावत:जन-जन की सरकार’ व ‘जनता मिलन’ में उठी आवाज़ पर सीमांत गांव के जरूरतमंद परिवारों तक पहुँची राहत

सूचना

रिपोर्ट :जगदीश जोशी : बाराकोट:सामाजिक कार्यकर्ता व युवा कांग्रेस नेता रजत वर्मा की माता का निधन

Laxman Singh Bisht

Thu, Jan 15, 2026

सामाजिक कार्यकर्ता व युवा कांग्रेस नेता रजत वर्मा की माता का निधनबाराकोट के ग्राम सभा फरतोला निवासी सामाजिक कार्यकर्ता रजत वर्मा पूर्व महासचिव यूथ कांग्रेस चंपावत की माताजी बीना वर्मा, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका का 68 वर्ष की उम्र में बरेली के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान आज निधन हो गया है। बीना वर्मा को सम्पूर्ण क्षेत्र में एक आदर्श अध्यापिका के रूप में जाना जाता था।स्वर्गीय बीना वर्मा का अंतिम संस्कार 16 जनवरी 2026 को रामेश्वर घाट में किया जाएगा जहां उनके इकलौते पुत्र रजत बर्मा उनकी चिता को मुखअग्नि देंगे। बीना वर्मा के निधन पर जिले के अनेक शिक्षक, कर्मचारी संगठनों के साथ-साथ अनेक राजनीतिक तथा गैर राजनीतिक संगठनों के साथ साथ क्षेत्रीय जनता ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

जरूरी खबरें