Monday 3rd of August 2026

ब्रेकिंग

बागेश्वर:सोशल मीडिया पर महिला को बदनाम करने के आरोप में आरोपी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर कुंनाड़ी प्राथमिक विद्यालय के क्षतिग्रस्त मार्ग को सुचारु करने का कार्य शुरू।

लोहाघाट:समस्याओं से जूझता लोहाघाट का राजकीय जिला शाखा पुस्तकालय। छात्र परेशान

चंपावत:डीएम के 'हर घर तिरंगा अभियान को जनभागीदारी का महाअभियान बनायें जाने के दिशा निर्देश

बाराकोट: उप प्रधानों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ।

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : बाराकोट:नौमाना प्रधान संजय जोशी बने ग्राम प्रधान संगठन प्रदेश उपाध्यक्ष।

Laxman Singh Bisht

Thu, Jun 18, 2026

नौमाना प्रधान संजय जोशी बने ग्राम प्रधान संगठन प्रदेश उपाध्यक्ष।

अमर कोटियाल बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष।

ग्राम प्रधान नौमाना के युवा ग्राम प्रधान संजय जोशी को ग्राम प्रधान संगठन का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है ।विकास खण्ड बाराकोट के ग्राम पंचायत नौमाना के तीन बार के प्रधान संजय जोशी को ग्राम प्रधान संगठन प्रदेश कार्यालय देहरादून के द्वारा प्रदेश संगठन में महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति की गई है। जिसमें प्रधान संजय जोशी को ग्राम प्रधान संगठन का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। जोशी के संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर विकास खण्ड बाराकोट के ग्राम प्रधानो व क्षेत्र की जनता ने उन्हें बधाई दी। कहा हमें पूरी आशा है कि जोशी हमेशा संगठन व ग्राम हित में कार्य करेंगे। वही ग्राम प्रधान संजय जोशी ने प्रदेश संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने के लिए संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा संगठन ने जो उन्हें जिम्मेदारी सोपी है व उसका इमानदारी से निर्वहन करेंगे तथा हमेशा संगठन हित व ग्राम प्रधानों की समस्या के लिए कार्य करेंगे। वही अमर कोटियाल को प्रदेश संगठन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। ग्राम प्रधानों के द्वारा उन्हें शुभकामनाएं दी गई।

जरूरी खबरें