Thursday 28th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:परिवहन विभाग की बड़ी कार्यवाही पूर्णागिरि मार्ग पर सघन चेकिंग, 60 वाहनों का चालान 2 गाड़ियां की गईं सीज

पिथौरागढ़:चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़ी सामग्री सोशल मीडिया में शेयर करने पर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

जंगल में लगा रहे थे आग पुलिस ने किया गिरफ्तार। मुकदमा दर्ज

चम्पावत में रेस्टोरेंट और पिज्जा सेंटर्स पर खाद्य सुरक्षा विभाग का निरीक्षण

लोहाघाट:तूफान प्रभावित पंचेश्वर घाटी मे पहुंच उद्यान विभाग नुकसान का किया आकलन

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : बाराकोट:तहसील दिवस में जनप्रतिनिधियों ने डीएम के सामने प्रमुखता से उठाई जन समस्याएं।

Laxman Singh Bisht

Tue, Mar 17, 2026

तहसील दिवस में जनप्रतिनिधियों ने डीएम के सामने प्रमुखता से उठाई जन समस्याएं।

बाराकोट के विकासखंड सभागार में जिलाधिकारी चंपावत की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन आज मंगलवार 17 मार्च को डीएम चंपावत मनीष कुमार के अध्यक्षता में किया गया। जिसमें जिले के समस्त विभाग उपस्थित रहे । जनप्रतिनिधियों व क्षेत्रीय जनता द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में विकास कार्यों व समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया ।जिलाधिकारी द्वारा कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया व अन्य समस्याओं के समाधान हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए ।समस्याओं में पेयजल ,सड़क, सोलर लाइट ,स्कूलों में अध्यापकों की कमी आदि कई समस्या उठाई गई। जिसमें जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत गल्ला गांव के पूर्व प्रधान होशियार सिंह बोरा द्वारा शिकायत पत्र दिया जिसमें विभाग द्वारा दिनांक 24 /12 /2024 तक पूरे गांव में पेयजल योजना सुचारु करने के लिए कहा गया था। जिसमें पूर्व जिला अधिकारी द्वारा विभाग को दिनांक 24 3.2025 तक कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देश दिए थे ।

किंतु आज तक की तिथि तक विभाग द्वारा ग्राम तडाग के एक तोक में लाइन बिछाई गई है। जबकि मुख्य ग्राम तडाग में कोई भी कार्य नहीं किया गया है। ग्राम वासी गांव से 2 किलोमीटर दूर हैंडपंप से पानी ला रहे हैं जो कि पीने योग्य नहीं है। इस मामले में पूर्व प्रधान होशियार सिंह बोहरा की विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के साथ काफी बहस हुई मामला जिलाधिकारी द्वारा शांत करवाया गया। क्षेत्र पंचायत सदस्य नदेड़ा के मनोज जोशी ने नदेड़ा को लिफ्ट पेयजल योजना से जोड़ने ,राजकीय इंटर कॉलेज वर्धाखान में फील्ड निर्माण, वर्धाखान बिसरारी सड़क से भनार पठलती सड़क में डामरीकरण ,नदेड़ा में हैंडपंप आदि समस्याओं को रखा उन्होंने क्षेत्र में उज्जवला गैस कनेक्शन न मिलने की बात भी उठाई। पूर्व प्रधान फर्तोला सुनील वर्मा द्वारा बाराकोट में महाविद्यालय खोलने ,लाइब्रेरी की जगह बढ़ाने ,बाराकोट में कूड़ा निस्तारण ,आवारा पशुओं के लिए गौशाला निर्माण ,शौचालय निर्माण के संबंध में जिलाधिकारी को अवगत कराया खोला सुंनार के प्रधान प्रतिनिधि द्वारा खोला सुनार की सड़क को एन एच 9 में जोड़ने का आग्रह किया ।भाजपा के मंडल अध्यक्ष राकेश बोहरा द्वारा बाराकोट रामेश्वर मोटर मार्ग की मांग जोर शोर से उठाई व प्रधानमंत्री आवास योजना में बाराकोट के लिए सौतेला व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया ।जिला पंचायत सदस्य फर्तोला के योगेश जोशी द्वारा सदन में कई विकास संबंधी समस्याओं के से जिलाधिकारी को अवगत कराया जिसमें श्रम विभाग का कैंप बाराकोट में लगाने और दूरस्थ क्षेत्र सील में पीएमजीएसवाई सड़क की मांग व बंदरों के आतंक से संबंधित जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में हेलीपैड निर्माण की मांग की। बाराकोट ख़लकिना बंनजवाड सड़क मार्ग का मामला महिलाओं द्वारा जिलाधिकारी के सामने रखा बताया कि यह सड़क मुख्यमंत्री घोषणा में होने के उपरांत इसमें धनराशि आने के बाद भी सड़क निर्माण नहीं हो पा रहा है जिलाधिकारी के द्वारा समस्त ग्रामीणों को जनप्रतिनिधियों को समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। तहसील दिवस में विधायक खुशाल सिंह अधिकारी,अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, तहसीलदार बाराकोट, खंड विकास अधिकारी नीतू डांगर ऊप जिला अधिकारी, ब्लॉक प्रमुख बाराकोट , क्षेत्र पंचायत सदस्य फर्तोला योगेश जोशी ,खंड शिक्षा अधिकारी, मुख्य कृषि अधिकारी ,उद्यान अधिकारी व समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

जरूरी खबरें