Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:नेपाल में भीषण बाढ़ व आपदा के चलते चम्पावत जिला प्रशासन अलर्ट। जारी किए हेल्पलाइन नंबर

लोहाघाट:आषाढ़ी महोत्सव सुई में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम प्रेमनगर की महिलाओं की शानदार प्रस्तुति

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

सूचना

: बाराकोट :जनप्रतिनिधियों ने वीडीओ बाराकोट पर मनरेगा बिलों के भुगतान में धांधली का लगाया गंभीर आरोप डीएम से करी जांच की मांग

Laxman Singh Bisht

Wed, Jul 26, 2023
वीडीओ बाराकोट पर मनरेगा बिलों के भुगतान में धांधली का लगा गंभीर आरोप चंपावत जिले के विकास खंड बाराकोट में जनप्रतिनिधियों ने मनरेगा योजना के तहत वीडीओ बाराकोट में बिलों के भुगतान पर धांधली का आरोप लगाया है। इसके लिए उन्होंने डीएम कार्यालय में ज्ञापन देकर जांच की मांग उठाई। बुधवार को विधायक प्रतिनिधि होशियार सिंह बोहरा के नेतृत्व में प्रभारी डीएम हेमंत वर्मा को ज्ञापन दिया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 और वर्ष 2023 में मनरेगा के तहत विकास कार्य हुए थे। जिसमें जनप्रतिनिधियों ने भुगतान की मांग की तो बीडीओ बाराकोट ने वर्ष 2022 के बिलों का भुगतान न करके वर्ष 2023 के बिलों का भुगतान कर दिया। जबकि सबसे पहले बीते साल के बिलों का भुगतान होना चाहिए। जनप्रतिनिधियों ने वीडियो बाराकोट में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि बीडीओ बाराकोट ने बिलों के भुगतान में सरासर धांधली की है। उन्होंने जल्द मामले की जांच की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि अगर जल्द इस पर कार्रवाई न हुई तो क्षेत्र के समस्त जनप्रतिनिधि उग्र आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएंगे। इधर बीडीओ बाराकोट खजान चन्द्र जोशी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि बीते साल नर्सरी से खरीदे गए पौध और मेरा गांव मेरी सड़क योजना के कार्य का भुगतान किया गया है। आरोप सरासर बेबुनियाद हैं। इस मौके पर नारायण सिंह फत्र्याल, विनोद सिंह, संजय जोशी, दीपक सिंह भंडारी, उमेद सिंह, बीसी जोशी, जगदीश सिंह, राकेश बोहरा आदि जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें