Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:15 अगस्त की तैयारी को लेकर बैठक। धूमधाम से निकाली जाएगी प्रभात फेरी।

चंपावत:जनता मिलन में आए 100 आवेदन, 13 लाभार्थियों के तुरंत बने आयुष्मान कार्ड

लोहाघाट:वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश चंद्र पांडे बने भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य।

चंपावत:मुख्यमंत्री की घोषणा को मिली मंजूरी, सेलागाड़ से कोटकेन्द्री तक बनेगा संपर्क मार्ग

लोहाघाट:बोतोड़ी घाट में सरयू नदी में युवक के बहने की सूचना पुलिस मौके पर।

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : बाराकोट:सरस्वती शिशु मंदिर के पूर्व छात्र हिमांशु जोशी का यूनियन बैंक में लेखा सहायक पद पर चयन

सरस्वती शिशु मंदिर के पूर्व छात्र हिमांशु जोशी का यूनियन बैंक में लेखा सहायक पद पर चयन

चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के हिमांशु जोशी का यूनियन बैंक में लेखा सहायक पद पर हुआ चयन हुआ है ।बाराकोट विकासखंड के पम्दा निवासी बसंत बल्लभ जोशी के पुत्र हिमांशु जोशी का चयन यूनियन बैंक में लेखा सहायक पद पर हुआ है हिमांशु जोशी द्वारा देहरादून में रहते हुए कई परीक्षाएं दी लेकिन उन्होंने अपना परिश्रम नहीं छोड़ा और शानदार सफलता हासिल की।हिमांशु की प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर बाराकोट से हुई हिमांशु की माता जानकी जोशी आंगनवाड़ी में कार्यरत है ।हिमांशु की उपलब्धि पर सरस्वती शिशु मंदिर के प्रबंधक व विधायक प्रतिनिधि नंदा बल्लभ बगोली, व्यापार संघ अध्यक्ष संजय वर्मा ,विद्यालय के प्रधानाचार्य निर्मल सिंह चौधरी व समस्त आचार्य गणो सहित क्षेत्र वासियों के द्वारा बधाई दी गई है।

जरूरी खबरें