Friday 17th of July 2026

ब्रेकिंग

भारी वर्षा की चेतावनी के मद्देनजर 18 जुलाई को चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

मुख्यमंत्री ने शारदा घाट प्रकरण का तत्काल लिया संज्ञान, स्थानीय लोगों के हितों की सुरक्षा के दिए निर्देश

लोहाघाट चाकूबाजी प्रकरण में शिक्षक दंपति ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में दी तहरीर।

लोहाघाट :बन विभाग ने बचाई घायल बाज की जान। कोली ढेक क्षेत्र में पड़ा था घायल।

लोहाघाट:खेतीखान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मान दिलाने के लिए अनिश्चितकालीन धरना शुरू।

सूचना

रिपोर्ट: जगदीश जोशी । : बाराकोट:मूसलाधार बारिश से बाराकोट में स्कूटी तो गल्ला गांव में गौशाला हुई क्षतिग्रस्त

Laxman Singh Bisht

Fri, Aug 29, 2025

मूसलाधार बारिश से बाराकोट में स्कूटी तो गल्ला गांव में गौशाला हुई क्षतिग्रस्तगुरुवार रात से जिले में हो रही मूसलाधार बारिश से बाराकोट मे 28 अगस्त की देर रात बाराकोट लोहाघाट सड़क मे चीड़ का पेड़ गिरने से मकान के सामने खड़ी एएनएम सविता की स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई । पेड़ गिरने से लोहाघाट बाराकोट सड़क बंद हो गई थी । वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा पेड़ को काटकर परिवहन व्यवस्था सुचारू कर दी गई है । पेड़ के गिरने से कोई जनहानि नहीं हुई जिसकी सूचना आपदा कंट्रोल रूम में भी अवगत करा दी गई है । सूचना पर वन विभाग के फॉरेस्टर गोस्वामी व फॉरेस्ट गार्ड चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे तथा पेड़ को काटकर परिवहन व्यवस्था सुचारू की गई । इसके अलावा बाराकोट के गल्ला गांव के कालाकोट मे भारी बारिश के चलते गीता देवी पत्नी विनोद राम की गौशाला क्षतिग्रस्त हो गई । क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता नवीन कालाकोटी बताया देवीय आपदा से गौशाला को काफी नुकसान पहुंचा है । सूचना प्रशासन को दे दी गई है तथा क्षतिग्रस्त गौशाला से मवेशियों को अन्यत्र शिफ्ट कर दिया गया है।

जरूरी खबरें