Wednesday 20th of May 2026

ब्रेकिंग

जगबुड़ा पुल के पास हाथी से टकराई स्कूटी शिक्षिका गंभीर घायल। हाथी का टूटा दांत।

बाराकोट:सील गांव में विशालकाय अजगर दिखने से मचा हड़कंप।

चंपावत:कांग्रेस नेता आनंद महरा पर इंजीनियर को धमकाने के आरोप पर मुकदमा दर्ज।

लोहाघाट:डीएम के कड़े रुख को देख जागा एनएच भरे जाने लगे सड़क के गड्ढे।

लोहाघाट:मरम्मत कार्य के चलते कोली ढेक झील के खोले गेट लोहावती का बड़ा जलस्तर।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : बाराकोट:सील गांव में विशालकाय अजगर दिखने से मचा हड़कंप।

Laxman Singh Bisht

Tue, May 19, 2026

सील गांव में विशालकाय अजगर दिखने से मचा हड़कंप।

चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के दूरस्थ सील गांव में आज मंगलवार दोपहर को गांव से मात्र 200 मीटर की दूरी पर विशालकाय अजगर के दिखने से हड़कंप मच गया। सील गांव के सामाजिक कार्यकर्ता रमेश सिंह ने बताया आज मंगलवार दोपहर को गांव के पास ही झाड़ियो में ग्रामीणों को एक विशालकाय अजगर नजर आया अचानक इतने बड़े अजगर को देखने से ग्रामीण दहशत में आ गए और आश्चर्य में पड़ गए कि आखिर इतना विशालकाय अजगर गांव में कहां से आ गया। रमेश सिंह ने बताया गांव में अक्सर सांप दिखाई देते थे लेकिन इतना बड़ा अजगर गांव में पहली बार देखा गया है। रमेश सिंह ने बताया अब यह अजगर ग्रामीणों के मवेशियों के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। उन्होंने कहा सभी ग्रामीणों को सचेत किया गया है कि इस क्षेत्र में अपने मवेशियों को ना भेजें। वही ग्रामीणों ने विशालकाय अजगर का वीडियो भी बनाया है। मामले में वन्य जीव विशेषज्ञ ने बताया मौसम परिवर्तन के चलते यह अजगर भटकते हुए गांव में पहुंच गया होगा। कहा मौसम परिवर्तन के चलते अब तराई क्षेत्र के कई जीव जंतु पहाड़ों में नजर आने लगे हैं जिनमे बंगाल टाइगर ,मोर और अब यह विशालकाय अजगर जिसका उदाहरण है। उन्होंने भी ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है।

जरूरी खबरें