रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : बाराकोट:रेगडू के खकोड़ा में पेयजल के लिए मचा हाहाकार। ग्रामीणों का खाली बर्तनों के साथ जल निगम के खिलाफ प्रदर्शन।
Laxman Singh Bisht
Tue, May 19, 2026
रेगडू के खकोड़ा में पेयजल के लिए मचा हाहाकार। ग्रामीणों का खाली बर्तनों के साथ जल निगम के खिलाफ प्रदर्शन।
जल जीवन मिशन योजना हुई खराब पुराने टैंक से जोड़ दी गई योजना। नहीं बना नया टैंक।

डेढ़ साल पहले बनी जल जीवन मिशन योजना की ग्रामीणों की जांच की मांग।

ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूली छात्र भी प्यासे 10 दिन से नहीं टपकी पानी की बूंद।
2 किलोमीटर दूर से पानी ढोने को मजबूर महिलाएं व बच्चे
चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के रेगडू क्षेत्र में जल जीवन मिशन योजना मे खराबी आने के कारण पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है।खासकर खकोड़ा ग्राम सभा में। ग्रामीण 2 से 3 किलोमीटर दूर से पानी ढोने को मजबूर है। जल निगम के द्वारा लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व योजना का कार्य पूर्ण कर लिया गया था । योजना निर्माण पर ग्रामीणों ने कई गंभीर आरोप लगाए है। तो वहीं पिछले 10 दिनों से जल जीवन मिशन योजना में खराबी आने के कारण खकोड़ा ग्राम सभा में पेयजल जल के लिए हाहाकार मचा हुआ है । विभाग द्वारा समस्या का समाधान न करने पर आज मंगलवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गणेश सिंह मेहता के नेतृत्व में खाली बर्तनों के साथ जल निगम के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया तथा समस्या के समाधान की मांग की।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा विभाग के द्वारा योजना निर्माण में कई अनियमितताएं बरती गई है। कहा जबकि योजना में नया टैंक बनना था पर जल निगम के द्वारा पुरानी योजना के टैंक में ही नई योजना की मुख्य पाइपलाइन को जोड़ दिया गया है। ग्रामीणों ने कहा योजना निर्माण के बाद पेयजल की किल्लत पूर्व से बनी हुई थी पर पिछले 10 दिनों से योजना में बिल्कुल पानी नहीं आ रहा है जिस कारण खकोड़ा गांव में पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है। ग्रामीणों ने कहा संबंधित अभियंता को फोन के माध्यम से कई बाहर सूचना दी गई पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया ना ही समस्या के समाधान के लिए विभाग की ओर से कोई प्रयास किए गए हैं। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने बताया महिलाएं व बच्चे दो से तीन किलोमीटर दूर जाकर पानी ढोने को मजबूर है ग्रामीणों ने कहा गांव के साथ-साथ विद्यालय में भी पेयजल की किल्लत बनी हुई है जिस कारण छात्र-छात्राओं को भी कई दिक्कत उठानी पड़ रही है। कहा बच्चों का समय पढ़ाई मे कम पानी ढोने मे ज्यादा बीत रहा है।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व समस्त ग्रामीणों के द्वारा जिलाधिकारी से पेयजल योजना की जांच करने तथा समस्या के समाधान की मांग की है। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा पूर्व में योजना में जो पानी आ रहा था वह भी मटमैला था और पीने योग्य नहीं था ना ही विभाग के द्वारा टैंक की सफाई की गई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा इस पानी को पीने से गांव के कई लोगों मे पीलिया की शिकायत पाई गई। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा अगर जल्द पेयजल समस्या का समाधान नहीं किया जाता है तो ग्रामीण डीएम कार्यालय में जाकर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। प्रदर्शन करने में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गणेश मेहता ,मोहन मेहता ,किशोर जोशी, रवि मेहता ,अंकुर मेहता,गणेश मेहता सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।