रिपोर्ट: जगदीश जोशी । : बाराकोट:मलवा हटाने में बाराकोट लोहाघाट सड़क में यातायात रहा प्रभावित। मलवा हटाने का कार्य जारी ।
Laxman Singh Bisht
मलवा हटाने में बाराकोट लोहाघाट सड़क में यातायात रहा प्रभावित। मलवा हटाने का कार्य जारी ।
बाराकोट लोहाघाट मुख्य सड़क में छड़खोला के पास आज सुबह पहाड़ी से भारी मलवा आने से बंद हो गई थी। मुख्य सड़क के बंद होने से कई वाहन और यात्री सड़क के दोनों और फस गए । सड़क बंद होने की सूचना पर लोक निर्माण विभाग लोहाघाट के अधिशासी अभियंता कांडपाल ने खुद मौके पर रहकर सड़क खुलवाई। लेकिन दोपहर में फिर से सड़क में भारी मलवा आ गया।अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल ने बताया पहाड़ी से भारी मात्रा में मलवा सड़क में आया हुआ है। सड़क खोलने के लिए उनके द्वारा दो जेसीबी मशीने लगाई गई । वही सड़क में पड़े मलवे को हटाने के लिए यातायात प्रभावित रहा पहाड़ी से अभी भी मलवा गिर रहा है। लोग लिंक मोटर मार्ग से बाराकोट पहुंचे। फिलहाल यातायात सुचारु कर दिया गया है। अतिरिक्त मलबे को सड़क से हटाया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग ने लोगों से इस स्थान पर सावधानी पूर्वक वाहनों का संचालन करने की अपील की है। सड़क बंद होने से कालाकोट के ग्रामीण योगेंद्र कुमार, रवि कुमार, अभिषेक, ललिता देवी, सुनीता देवी ,भावना,, कविता, नीरज कुमार,मुकेश, सचिन आदि ने कहा सड़क बंद होने से ग्रामीण पेयजल स्रोत तक नहीं पहुंच पा रहे है जिस कारण गांव में पेयजल की समस्या भी पैदा होने लगी है।
विज्ञापन
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं
लोहाघाट के पाटन कनेड़ा में ततैयों से वन विभाग ने दिलाई राहत
लोहाघाट:सीमांत क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड में नंबर न आने पर ग्राम प्रधानों ने जताई नाराजगी।
लोहाघाट:सीएम धामी के जन्मदिन पर जीआईसी मडलक में पुस्तकालय का हुआ शुभारंभ। मेधावी छात्र छात्राएं हुई सम्मानित
चंपावत:सीएम धामी के जन्मदिवस पर “सेवा संकल्प अभियान” के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन
बाराकोट: प्रधान संगठन बाराकोट का विकासखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन व तालाबंदी
लोहाघाट:पार्किंग को लेकर पालिका और लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के बीच बैठक यथावत रहेगी स्थिति। पालिका करेगी पार्किंग की व्यवस्था।