Saturday 30th of May 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:जिला पत्रकार संगठन ने पत्रकारिता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को किया सम्मानित

चंपावत:राहुल गांधी के अल्मोड़ा दौरे को सफल बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक।

बाराकोट:कृषि विभाग ने पडासो सेरा में निशुल्क वितरित किया धान का बीज

देहरादून से 50 ऑक्सीजन कंसंट्रेटरो के साथ लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचे पूर्व विधायक फर्त्याल

चंपावत:फूंगर मे तार में फंसे गुलदार की ट्रेंकुलाइज कर वन विभाग ने बचाई जान। भेजा रेस्क्यू सेंटर।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : भिंगराड़ा:65 वर्षीय विधवा महिला की पुकार आखिर कब मिलेगी अपनी ही जमा पूंजी? एक डाकघर से दूसरे डाकघर काट रही चक्कर।

Laxman Singh Bisht

Sat, May 30, 2026

65 वर्षीय विधवा महिला की पुकार आखिर कब मिलेगी अपनी ही जमा पूंजी? एक डाकघर से दूसरे डाकघर काट रही चक्कर। जिलाधिकारी से लगाई गुहार

ईश्वरी देवी, उम्र 65 वर्ष चंपावत जिले के ग्राम भिंगराड़ा की निवासी हैं। उनके पति स्वर्गीय त्रिलोचन भट्ट का वर्ष 2017 में निधन हो गया था।परिवार के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए स्वर्गीय त्रिलोचन भट्ट ने वर्ष 2013 में डाकघर में एक फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) बनाई थी। यह धनराशि किसी अमीर व्यक्ति की अतिरिक्त बचत नहीं थी, बल्कि एक मेहनतकश मजदूर की जीवनभर की कमाई थी। उन्होंने कई बार अपनी जरूरतों को टालकर, कम खाकर, अपने इलाज पर खर्च न करके और दिन-रात मेहनत-मजदूरी करके यह पैसा अपने परिवार के सुरक्षित भविष्य के लिए जोड़ा था।दुर्भाग्यवश वर्ष 2017 में उनके निधन के बाद उनकी पत्नी ईश्वरी देवी अकेली पड़ गईं। लेकिन सबसे दुखद बात यह है कि पति के निधन के लगभग नौ वर्ष बाद भी आज तक उन्हें अपनी ही जमा पूंजी प्राप्त नहीं हो सकी है।ईश्वरी देवी ने कहा उनके पास एफडी की मूल हार्ड कॉपी मौजूद है, फिर भी उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है। जब भी वह डाक विभाग से सहायता मांगती हैं, उन्हें एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय भेज दिया जाता है। ईश्वरी देवी ने बताया भिंगराड़ा डाकघर उन्हें खेतीखान जाने को कहता है, खेतीखान वाले पिथौरागढ़ जाने को कहते हैं। उन्होंने कहा एक वृद्ध, गरीब और विधवा महिला के लिए बार-बार दूर-दराज के कार्यालयों के चक्कर लगाना अत्यंत कठिन और कष्टदायक है। ईश्वरी देवी ने कहा आज सबसे बड़ी पीड़ा यह है कि जिस धनराशि को उनके पति ने अपने परिवार की सुरक्षा के लिए त्याग और कठिन परिश्रम से जमा किया था, उसी धनराशि को पाने के लिए उन्हें वर्षों से भटकना पड़ रहा है। आर्थिक तंगी के कारण उन्हें रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में भी कठिनाई हो रही है।जबकि उनकी अपनी मेहनत की जमा पूंजी सरकारी व्यवस्था में कहीं अटकी हुई है। कहा एक 65 वर्षीय विधवा महिला, जिसके पास अपनी जमा राशि का प्रमाण मौजूद है, उसे वर्षों तक अपनी ही बचत के लिए भटकना पड़े, यह प्रशासन और व्यवस्था दोनों के लिए चिंता का विषय है। ईश्वरी देवी ने जिलाधिकारी चम्पावत, उपजिलाधिकारी पाटी, डाक विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों से हाथ जोड़कर विनम्र निवेदन किया है कि उनके मामले की तत्काल जांच कर उन्हें उनकी वैध जमा राशि दिलाने की कृपा करें। यह केवल आर्थिक सहायता का विषय नहीं है, बल्कि एक बुजुर्ग विधवा महिला को न्याय दिलाने का प्रश्न है। वही ग्रामीणों ने भी प्रशासन से अनुरोध करते हुए कहा कि मानवीय आधार पर इस मामले में शीघ्र हस्तक्षेप कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि स्वर्गीय त्रिलोचन भट्ट की जीवनभर की मेहनत की कमाई उनकी पत्नी को मिल सके और एक असहाय वृद्ध महिला को वर्षों की पीड़ा से राहत मिल सके। वही मामले में ईश्वरी देवी को एफडी का पैसा क्यों नहीं मिल पा रहा मामले में क्या विभागीय दिक्कत है इस बात की जानकारी डाक विभाग के अधिकारी दे सकते हैं पर उनसे संपर्क नहीं हो पाया।

जरूरी खबरें