Thursday 27th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:नेपाल में भीषण बाढ़ व आपदा के चलते चम्पावत जिला प्रशासन अलर्ट। जारी किए हेल्पलाइन नंबर

लोहाघाट:आषाढ़ी महोत्सव सुई में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम प्रेमनगर की महिलाओं की शानदार प्रस्तुति

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

सूचना

: उधम सिंह नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई गूलरभोज में नकली देसी शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़

Laxman Singh Bisht

Wed, Jun 28, 2023
पुलिस की बड़ी कार्रवाई नकली देसी शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड उधम सिंह नगर की पुलिस ने भारी मात्रा में बन रहे अवैध देसी शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए 4 पुरुष तथा 2 महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 112 पेटी अवैध शराब के पव्वे तथा शराब बनाने के विभिन्न उपकरण और मशीनें बरामद की आपको बताते चलें कि गूलरभोज स्थित एक फैक्ट्री में नकली शराब का काम जोरों शोरों पर चल रहा था यहां केमिकल से शराब बनाकर लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे थे उत्तराखंड में बनने वाले देसी शराब गुलाब ब्रांड जो कि उत्तराखंड के सरकारी ठेकों पर विक्रय की जाती है उसी के तर्ज पर नकली गुलाब ब्रांड की देसी शराब की एक फैक्ट्री बनाई जा रही थी वही इस मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी मंजूनाथ टी सी ने बताया कि शराब बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले केमिकल एथायल को आईजीएल से निकालने के लिए ट्रकों के ड्राइवर से समझौता कर उसका स्टॉक किया जाता था जिससे प्रतीत होता है कि कहीं ना कहीं आईजीएल के अधिकारी भी इसमें शामिल है पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भी कार्रवाई करने की तैयारी में है और इसकी जांच भी सीओ बाजपुर को सौंप दी गई है वहीं एसएसपी ने पुलिसकर्मियों की सराहना करते हुए पुलिस की पीठ थपथपाई और पुलिस टीम को 2500 का इनाम की घोषणा की

विज्ञापन

जरूरी खबरें