Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:मऊ चोमेल सड़क के गड्ढे व टूटी हुई सुरक्षा दीवारें दुर्घटनाओं को दे रही दावत।

टनकपुर बूम क्षेत्र में डूबे दूसरे युवा का शव एसडीआरएफ ने शारदा बैराज से किया बरामद।

पिथौरागढ़ में 5 वर्षीय मासूम के अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।

चंपावत:पाटी मे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया नेपाली मजदूर मौके पर मौत

चंपावत:माली की नौकरी करने वाली मां के बेटे ने यूपीएससी में मारी बाजी, भारत सरकार में बने वैज्ञानिक अधिकारी

सूचना

: लोहाघाट:कैंटर बाइक भिड़ंत में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हायर सेंटर रेफर

Laxman Singh Bisht

Thu, Jan 30, 2025
कैंटर बाइक भिड़ंत में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हायर सेंटर रेफर लोहाघाट के राoपॉलिटेक्निक के पास गुरुवार दोपहर1:30 बजे के आसपास बाराकोट की ओर जा रहे कैंटर और लोहाघाट की ओर आ रही बाइक में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं लोहाघाट विधायक प्रतिनिधि होशियार बोहरा ने मानवता का परिचय देते हुए अपने वाहन से घायल युवक को लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां डॉक्टर अजीम के द्वारा घायल युवक का उपचार किया गया डा0 अजीम ने बताया घायल युवक की नाक में काफी गंभीर चोट आई है जिसका प्राथमिक उपचार कर चंपावत जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया घायल युवक सोनू कुमार (18 )पुत्र दीपक कुमार कोयाटी का रहने वाला है जिसने अपने दोस्त आयुष कुमार से बाइक मांगी थी और इस दौरान दुर्घटना हो गई कैंटर चालक राहुल सिंह ने बताया युवक कैंटर के सामने अचानक अपना संतुलन खो बैठा और कैंटर से टकरा गया वही विधायक प्रतिनिधि होशियार बोहरा के द्वारा युवक को अस्पताल पहुंचाने के लिए तथा उसकी जान बचाने के लिए लोगों ने उनकी सराहना की बोहरा ने बताया दुर्घटना स्थल पर कई लोग मौजूद थे पर किसी के द्वारा युवक की मदद नहीं की गई उन्होंने लोगों से दुर्घटना के समय घायल की जान बचाने के लिए मदद करने की अपील की घायल युवक के उपचार में वार्ड बॉय दीपक बिष्ट, भास्कर गरकोटी आदि के द्वारा सहयोग किया गया

जरूरी खबरें