Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:नेपाल में भीषण बाढ़ व आपदा के चलते चम्पावत जिला प्रशासन अलर्ट। जारी किए हेल्पलाइन नंबर

लोहाघाट:आषाढ़ी महोत्सव सुई में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम प्रेमनगर की महिलाओं की शानदार प्रस्तुति

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

सूचना

: लोहाघाट:ऑनलाइन चालान से बचने के लिए बाइक सवारों ने नया तरीका किया ईजाद पुलिस हैरान

Laxman Singh Bisht

Sat, Aug 19, 2023
  लोहाघाट क्षेत्र में बाइक सवारों ने ऑनलाइन व इंटरसेप्टर वाहन से होने वाले चलानो से बचने के लिए नंबर प्लेट छुपाने के लिए नया तरीका ईजाद किया है बाइक सवारों ने नंबर प्लेट को फोल्डिंग प्लेट में बदल दिया है नंबर प्लेट को फोल्ड कर बाइक के नंबर को छुपा कर युवा फर्राटे से बाइके दौड़ते हैं और इंटरसेप्टर वाहन व ऑनलाइन चालान से बच रहे हैं युवाओं के इस तरीके से पुलिस भी हैरान है लोहाघाट थाने के एसओ मनीष खत्री व एसआई हरीश प्रसाद ने बताया वाहन चेकिंग के दौरान उन्होंने नंबर प्लेट मॉडिफाई करी हुई बाइक पकड़ी जिसके नंबर प्लेट को मॉडिफाई किया था एसओ खत्री ने कहा इस बाइक को सीज कर बाइक सवार के परिजनों को थाने में बुलाकर उसकी काउंसलिंग करी गई एसओ खत्री ने कहा नंबर प्लेटों व साइलेंसर को मॉडिफाई करने वाले बाइक चालकों पर पुलिस कार्रवाई कर रही है साथ ही उन्होंने क्षेत्र के मैकेनिकों को बाइक के नंबर प्लेट व साइलेंसर को मॉडिफाई करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है पुलिस अब मॉडिफाई नंबर प्लेट वाले बाइक सवारों व मॉडिफाई करने वाले मैकेनिकों की तलाश में जुट गई है

विज्ञापन

जरूरी खबरें