Tuesday 3rd of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सीएम धामी की सीमांत क्षेत्र वासियों को होली की बड़ी सौगात: किमतौली–रौसाल सड़क हेतु 12 करोड़ स्वीकृत

लोहाघाट:झूमाधूरी व छड़ खोला के जंगलों को आग से पहुंचा भारी नुकसान।

लोहाघाट:होली पर्व को लेकर प्रवासियों का लौटने का सिलसिला शुरू रोडवेज ने चलाई अतिरिक्त बसे।

चंपावत:आरटीई के तहत निजी विद्यालयो में ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत होंगे प्रवेश। जाने नियम

चंपावत:यूकेडी जिला प्रभारी बनने पर प्रहलाद मेहता का भव्य स्वागत

: रुद्रपुर:ट्रांसपोर्टरों की समस्या के समाधान के लिए भाजपा प्रदेश मंत्री ने एसपी से करी मुलाकात

Laxman Singh Bisht

Fri, Sep 22, 2023
  रूद्रपुर ट्रांसपोर्ट यूनियन की समस्याओं को लेकर भाजपा प्रदेश मंत्री  विकास शर्मा ने शुक्रवार को यूनियन के लोगों के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर  मंजूनाथ टीसी से उनके कार्यालय में मुलाकात की और विस्तारपूर्वक समस्याओं को रखा। इस दौरान विकास शर्मा ने कहा कि रुद्रपुर में इंदिरा चौक से लेकर सिडकुल तक दिन में सुबह 7से लेकर रात 11 बजे तक माल वाहन की नो एंट्री लगी हुई है । जिसके चलते दिन में सिडकुल आने-जाने के लिए माल वाहन का कोई रास्ता नहीं है जिसमें दिन में माल वाहन सिडकुल नहीं जा आ सकता है जिससे बहुत परेशानी हो रही है। सिडकुल के उद्योगों को इसका नुकसान उठाना पड़ रहा है साथ ही ट्रांसपोर्टर भी इस समस्या से खासे परेशान है। विकास शर्मा ने कहा कि ट्रांसपोर्टरों की रोजी रोटी प्रभावित हो रही है। उन्होंने सुबह 11 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक माल वाहन को इंदिरा चौक रुद्रपुर से सिडकुल आने जाने की अनुमति देने की मांग की। साथ ही माल वाहन के अंतर्गत 6 पहिया गाड़ी आती है जो कि लोकल का माल रोजाना सिडकुल से मार्केट और मार्केट से सिडकुल लेकर जाती है उसे भी छूट दी जाये। प्रदेश मंत्री भाजपा विकास शर्मा ने ट्रांसपोर्टरों को शीध्र राहत दिलाने की मांग की। जिस पर एसएसपी ने शीघ्र ही व्यवस्था बदलने और ट्रांसपोर्टरों को राहत दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान ट्रांसपोर्ट यूनियन के बलवान सिंह, सुरजीत सिंह, हरिराम शर्मा, कर्मवीर शर्मा, राजकुमार, मनोज मालिक, अनिल, मनोज शर्मा, नेकीराम, महेश, योगेश, अशोक कुमार, सुनील जयप्रकाश आदि अनेक उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें