Sunday 7th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डीएम ने बदली उप जिला चिकित्सालय के जच्चा बच्चा वार्ड की तस्वीर। आधुनिक सुविधा से लैस हुआ वार्ड

टनकपुर में आंधी तूफान ने मचाई तबाही बस व जीप में गिरा पेड़ बंद सड़क को प्रशासन ने कराया सुचारु।

पाटी नगर पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा का शक्ति प्रदर्शन निकाला विशाल जुलूस जीत का किया दावा

जम्मू कश्मीर में शहीद हुए अल्मोड़ा के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी। मात्र 25 वर्ष की उम्र में दी शहादत

लोहाघाट:अद्वैत आश्रम मायावती में योग दिवस काउन्टडाउन कार्यक्रम का आयोजन,

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : पाटी नगर पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा का शक्ति प्रदर्शन निकाला विशाल जुलूस जीत का किया दावा

Laxman Singh Bisht

Sun, Jun 7, 2026

पाटी नगर पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा ने किया शक्ति प्रदर्शन निकाला विशाल जुलूस जीत का किया दावा

9 जून को चंपावत जिले की पाटी नगर पंचायत के होने वाले पहले चुनाव को लेकर माहौल गर्माने लगा है। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के नवीन राम ,निर्दलीय नारायण लाल व पार्वती देवी चुनाव मैदान में डटे हुए हैं। भाजपा ने पाटी नगर पंचायत अध्यक्ष पद मे जीत हासिल करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है ।भाजपा के दिग्गज नेता जोर-शोर से डोर टू डोर चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। आज रविवार को भाजपा ने पाटी में शक्ति प्रदर्शन करते हुए विशाल जुलूस निकाला जिसमें भाजपा के कई दिग्गज नेता शामिल हुए। भाजपा नेताओं ने कहा पाटी के पहले नगर पंचायत चुनाव में भाजपा प्रत्याशी नवीन राम भारी बहुमत से जीत हासिल करने जा रहे हैं। पाटी की देव तुल्य जनता का पूरा समर्थन भाजपा प्रत्याशी को मिलने जा रहा है। भाजपा नेताओं ने कहा 11 जून को पाटी नगर पंचायत में कमल खिलने जा रहा है। आज निकाले गए जुलूस में बीजेपी के दिग्गज नेताओं के साथ-साथ सैकड़ो की तादात में मातृशक्ति व युवा वर्ग शामिल रहा। भाजपा नेताओं ने पाटी नगर पंचायत क्षेत्र की जनता से 9 जून को होने जा रहे पाटी नगर पंचायत के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी नवीन राम को अधिक से अधिक मत देने की अपील की है। वही कल निर्दलीय प्रत्याशी नारायण लाल के द्वारा भी शक्ति प्रदर्शन करते हुए विशाल जुलूस निकाला गया था।

नारायण लाल भाजपा प्रत्याशी को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ रहे हैं मुकाबला त्रिकोणी बना हुआ है। हालांकि भाजपा नेता एक तरफा जीत का दावा कर रहे हैं। 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर पाटी नगर पंचायत की जीत बीजेपी के लिए काफी अहम मानी जा रही है। शक्ति प्रदर्शन में भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत,पूर्व भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ,मोहित पाठक ,सतीश चंद्र पांडे, प्रदेश मंत्री निर्मल महरा राजू बिष्ट,दीपक ओली, राजू गढ़कोटी, बबलू देऊ , सुदीप चम्याल, बलराज पाटनी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जरूरी खबरें