Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट: अपने अपने बूथों व शक्ति केंद्रो को करे मजबूत :पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा

चंपावत:नेपाल में भीषण आपदा के चलते प्रशासन सतर्क नेपाल सीमा में एसडीआरएफ हाई अलर्ट पर,

बाजपुर : टूरिस्ट बस में कर रहे थे लीसा तस्करी पुलिस ने किया भंडाफोड़ चार गिरफ्तार

चंपावत:3 से 5 सितंबर तक होगा भिंगराड़ा का प्रसिद्ध ऐड़ी बालकृष्ण मेला ।भव्य रूप से मनाया जाएगा मेला।

लोहाघाट में मेहनत की भट्टी में तपाकर बेहतर बॉक्सर तैयार कर रहे हैं कैप्टन आनंद महरा।

सूचना

: लोहाघाट पशु चिकित्सालय में एनिमल लिफ्ट मशीन उपलब्ध कराने की मांग को लेकर भाजयूमो नगर अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री प्रतिनिधि को दिया ज्ञापन

Laxman Singh Bisht

Thu, Nov 23, 2023
लोहाघाट पशु चिकित्सालय में एनिमल लिफ्ट मशीन उपलब्ध कराने की मांग को लेकर भाजयूमो नगर अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री प्रतिनिधि को दिया ज्ञापन लोहाघाट के भाजयूमो नगर अध्यक्ष विनोद बगौली ने लोहाघाट पशु चिकित्सालय में एनिमल लिफ्ट मशीन उपलब्ध कराने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी को ज्ञापन दिया विनोद बगौली ने बताया फोरती गांव के ग्रामीण दीपक बगोली की दुधारू गाय को पिथौरागढ़ से फोरती लाते समय खराब सड़क होने के चलते वाहन से गाय को गंभीर चोट लग गई थी तथा गाय का पिछला पैर गंभीर रूप से घायल हो गया था जिस कारण गाय उठने में असमर्थ हो गई थी बगोली ने बताया लोहाघाट पशु चिकित्सालय में एनिमल लिफ्ट मशीन उपलब्ध न होने के कारण आपातकालीन स्थिति में चंपावत से एनिमल लिफ्ट मशीन मंगवाई गई तथा मशीन को मगाने का खर्च भी किसान को बहन करना पड़ा बगौली ने बताया लोहाघाट क्षेत्र की इस समस्या को देखते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय चंपावत जाकर मुख्यमंत्री प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी को लोहाघाट पशु चिकित्सालय में एनिमल लिफ्ट मशीन उपलब्ध कराने की मांग करते हुए ज्ञापन दिया है ताकि क्षेत्र के जरूरतमंद किसानों को इसका लाभ मिल सके तथा उन्हें चंपावत की दौड़ ना लगानी पड़े ज्ञापन देने में अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष गोविंद प्रसाद, युवा मोर्चा मंत्री विकास गिरी मौजूद रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें