Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

चंपावत में डंपर से टकराया नेपाली मजदूर उपचार के दौरान मौत

सूचना

: लोहाघाट:धूमधाम व भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ सीमा छेत्रीय दीप महोत्सव का शुभारंभ 

Laxman Singh Bisht

Sun, Oct 20, 2024
धूमधाम व भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ सीमा छेत्रीय दीप महोत्सव का शुभारंभ लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत खालगढ़ (किमतोली) में रविवार को तीन दिवसीय सीमा क्षेत्रीय दीप महोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ महोत्सव कमेटी अध्यक्ष सरिता अधिकारी के नेतृत्व में क्षेत्र की मातृशक्ति ने कुमाऊनी परिधानों में सज धज कर ढोल नगाड़ों के साथ दूधाधारी मंदिर से खालगाड़ा होते हुए महोत्सव आयोजन स्थल तक भव्य कलश यात्रा निकाली जहां मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रीती पाठक व भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहित पाठक विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडे, पूर्व भेसज संघ अध्यक्ष हरगोविंद सिंह बोहरा ने महोत्सव का शुभारंभ किया तथा महोत्सव कमेटी के प्रयासों की सराहना करते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया पंडित मदन कलोनी के द्वारा पूजा अर्चना संपन्न की गई महोत्सव कमेटी अध्यक्ष सरिता अधिकारी ने बताया महोत्सव में बच्चों के सांस्कृतिक, शैक्षिक एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा तथा 22 अक्टूबर को विभिन्न विभागों के द्वारा स्टाल लगाए जाएंगे वही छोलिया नर्तकों के द्वारा एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुति दी गई कार्यक्रम का संचालन दीपक जोशी व संजय पांडे का रहा इस मौके पर माधो सिंह अधिकारी , चांद बोहरा ,अमित सिंह, मोहित पांडे, शंकर दत्त पांडे, एलडी भट्ट, राजू धोनी , कुवर प्रथोली, पुष्कर बोहरा, विनोद सिंह, नर सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे महोत्सव को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है

जरूरी खबरें