Tuesday 14th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट अस्पताल से चिकित्सकों के स्थानांतरण पर लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का प्रदर्शन

उत्तराखंड मे कैसी चाहिए खेल नीति, 30 जुलाई तक बताइए: रेखा आर्या

पंच सम्मेलन में प्रतिभाग करने ग्राम प्रधानों का दल वाराणसी के लिए रवाना।

चंपावत:वन्यजीवों के हमले में गंभीर घायलों के इलाज का अतिरिक्त खर्च उठाएगी सरकार

लोहाघाट:पूर्व विधा0फर्त्याल की लोकप्रियता में आई कमी अपने चहेतों को ठेका दिलाने के लिए हम पर किया मुकदमा: आनंद अधिका

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : ठेकेदार सुंदर अधिकारी व पेटीदारों के बीच सुलझा विवाद गलतफहमी के चलते दोनों पक्ष आ गए थे आमने-सामने।

Laxman Singh Bisht

Thu, Jun 26, 2025

ठेकेदार सुंदर अधिकारी व पेटीदारों के बीच सुलझा विवाद गलतफहमी के चलते दोनों पक्ष आ गए थे आमने-सामने।नैनीताल जिले की कोंता पटरानी मोटर मार्ग निर्माण कार्य में ठेकेदार लोहाघाट निवासी सुंदर अधिकारी व पेटीदारो के बीच हिसाब किताब को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद पेटीदार ठेकेदार सुंदर अधिकारी के हल्द्वानी आवास के बाहर धरने में बैठ गए थे। गुरुवार को ठेकेदार सुंदर अधिकारी ने जानकारी दी कहा मामले में पेटीदारों के साथ आपसी बातचीत व विचार विमर्श के बाद समझौता हो गया है ।उन्होंने बताया विभाग से पेमेंट ना होने के कारण पेटीदारो ने गलतफहमी में यह कदम उठाया था। विभाग में पेटीदारो की बात करा कर उनकी शंका का समाधान कर दिया गया है ।विभाग से पेमेंट मिलते ही पेटीदारो की पेमेंट कर दी जाएगी। पेटीदार गौरव सिंगवाल, त्रिभुवन चम्याल व दीपक गढ़कोटी ने मीडिया को दिए गए बयान में कहा गलतफहमी के कारण यह मामला हो गया था जिसे आपसी बातचीत से सुलझा लिया गया है।। अब हमारे बीच मामले मे किसी भी प्रकार का कोई विवाद नहीं है।

जरूरी खबरें