Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:नेपाल में भीषण बाढ़ व आपदा के चलते चम्पावत जिला प्रशासन अलर्ट। जारी किए हेल्पलाइन नंबर

लोहाघाट:आषाढ़ी महोत्सव सुई में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम प्रेमनगर की महिलाओं की शानदार प्रस्तुति

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

सूचना

: लोहाघाट रामलीला मैदान से फूंका गया नशे के खिलाफ बिगुल ,नशे के खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी

Laxman Singh Bisht

Sun, Jul 30, 2023
लोहाघाट रामलीला मैदान से फूंका गया नशे के खिलाफ बिगुल नशे के खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी समाज के हर वर्ग का लिया जाएगा सहयोग लोहाघाट क्षेत्र में लगातार युवाओं में बढ़ती जा रही स्मैक व अन्य नशे की प्रवृत्ति पर नगर के लोगों ने गहरी चिंता जताते हुए रविवार को लोहाघाट एकता मंच के बैनर तले रामलीला मैदान में बैठक का आयोजन किया बैठक में व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता और राजनीतिक संगठन के लोगों ने हिस्सा लिया बैठक में लोगों ने नगर में बढ़ते जा रहे स्मैक ,शराब व चरस के कारोबार पर गहरी चिंता जताई लोगों ने कहा अब समय आ गया है क्षेत्र के नौनिहालों को नशे की चपेट में आने से बचाने का जिसके लिए 13 अगस्त को इस लड़ाई का आगाज नशे के खिलाफ मौन जुलूस निकालकर किया जाएगा साथ ही डीएम व एसपी से मिलकर नशे के सौदागरों व अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करी जाएगी लोगों ने पुलिस रात में गश्त बढ़ाने अराजक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है लोगों ने कहा क्षेत्र के छोटे-छोटे बच्चे तेजी से नशे की चपेट में आ रहे हैं जो कि काफी गंभीर मामला है लोगों ने कहा अब समय आ गया है नशे के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने का आंदोलन मे समाज के हर वर्ग के साथ-साथ मातृशक्ति व युवाओं का सहयोग लिया जाएगा आंदोलन पूर्णतया गैर राजनीतिक होगा इसके अलावा स्कूलों व अन्य जगह जाकर जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे लोगों ने कहा आज नगर के देवीधार, मेलकुना, जीआईसी व रोडवेज वर्कशॉप के आसपास युवाओं के झुंड नशा कर रहे हैं तथा रात रात भर युवा नगर में घूम रहे हैं जिनको रोकना नितांत आवश्यक है पुलिस को ऐसी जगह छापेमारी कर कार्रवाई करनी चाहिए वही लोगों ने एसपी चंपावत से लोहाघाट क्षेत्र में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस व एसओजी के द्वारा कड़ी कार्रवाई करने तथा लोहाघाट में पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराने की मांग करी है लोगों ने क्षेत्र के समस्त अभिभावकों से अपने अपने बच्चों में नजर रखने तथा इस आंदोलन में  सहयोग देने की अपील करी है साथ ही नशे के कारोबारियों को चेतावनी देते हुए कहा समय रहते नशे के कारोबार को छोड़ दे लोगों ने कहा जब तक लोहाघाट नगर के साथ साथ पूरा चंपावत जिला नशा मुक्त नहीं हो जाता है तब तक आंदोलन जारी रहेगा लोगों ने कहा अगर जल्द नशे पर रोक नहीं लगाई गई तो लोहाघाट को उड़ता लोहाघाट बनने मे देरी नहीं लगेगी बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, सतीश चंद्र पांडे ,जीवन गहतोड़ी ,शैलेंद्र राय,पुष्कर बोहरा ,चंद्रशेखर जोशी ,मनीष जुकरिया ,सतीश मुरारी ,विक्की ओली ,अर्जुन छतोला, दीपक जोशी ,अजय गढ़कोटी ,भास्कर गरकोटी , हेमंत गरकोटी,संजय जुकरिया ,अमित जुकरिया आदि शामिल रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें