Sunday 2nd of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बदहाल हालत में लोहाघाट की मीट/ सब्जी मंडी मीट व्यापारियों की सुविधा देने की मांग।

लोहाघाट:स्थिरता के लिए विज्ञान और नवाचार विषय पर होगी इस वर्ष की राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस।*

चंपावत:पाटी करंट कांड में जाँच व दोषियों पर कार्यवाही की मांग। एक मजदूर की हो गई थी मौत। तीन हुए थे घायल

लोहाघाट:सीमांत क्षेत्र की समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों का डीएम को ज्ञापन।

जनपद चम्पावत में इन्सपायर अवार्ड मानक योजना पर एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला आयोजित।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:नीड़ गाव में गिरने से 39 वर्षीय व्यक्ति की मौत। पुलिस ने शव लिया कब्जे में। कल देर रात की है घटना।

Laxman Singh Bisht

Thu, May 21, 2026

नीड़ गाव में गिरने से 39 वर्षीय व्यक्ति की मौत। पुलिस ने शव लिया कब्जे में।

कल देर रात की है घटना।

चंपावत जिले के दूरस्थ नीड़ ग्राम सभा से एक दुखद खबर सामने आ रही है। जहां नीड गांव निवासी 39 वर्षी तोता बल्लभ जोशी पुत्र शिव दत्त जोशी की गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। ग्राम प्रधान नीड़ निर्मला पांडे ने बताया तोता बल्लभ जोशी कल देर रात तल्ला नीड़ से अपने घर मल्ला नीड़ को आ रहे थे नीड़ के स्कूल के पास उनका संतुलन बिगड़ा और वह लगभग 10 फीट नीचे गिर गए जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई ।रात होने की वजह से किसी को घटना की जानकारी नहीं हो पाई।

ग्राम प्रधान ने बताया आज गुरुवार सुबह स्कूली बच्चों व शिक्षकों के द्वारा उन्हें गिरी हुई अवस्था में देखा और ग्रामीणों तथा उनको सूचना दी गई। ग्राम प्रधान निर्मला पांडे ने बताया उनके द्वारा पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतक तोता बल्लभ जोशी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चंपावत भेजा गया।पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। ग्राम प्रधान निर्मला पांडे ने बताया मृतक के दो बेटे हैं जो कक्षा 10 और 9 में पढ़ते हैं। ग्राम प्रधान ने शासन प्रशासन से मृतक के परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्हें मुआवजा देने की मांग की है। वहीं घटना से क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

जरूरी खबरें