Wednesday 27th of May 2026

ब्रेकिंग

नैनीताल :बकरीद पर फ्लैट्स मैदान में पढ़ी जाएगी नमाज हाईकोर्ट ने दिया आदेश

लोहाघाट: छात्रसंघ मदद को आया आगे कैंसर पीड़ित पायल फर्त्याल के इलाज हेतु चलाया सहयोग अभियान

लोहाघाट:ओली फिजिकल ट्रेनिंग सेंटर लोहाघाट के 35 युवाओं का अग्नि वीर में हुआ चयन।

उत्तराखंड:गर्मी से राहत के आसार, कल से बारिश का अलर्ट कई जनपदों के लिए जारी किया गया आरेंज अलर्ट

चम्पावत से विदा हुए डीआईओ धीरज कार्की, पत्रकारों ने दी भावभीनी विदाई।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:धामी सरकार के 4 साल बेमिसाल गौरल चौड़ में भव्य कार्यक्रम का आयोजन। बताई सरकार की उपलब्धियां

Laxman Singh Bisht

Mon, Mar 23, 2026

धामी सरकार के 4 साल बेमिसाल गौरल चौड़ में भव्य कार्यक्रम का आयोजन

जन-जन की सरकार: 4 साल बेमिसाल गौरलचौड़ में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने उमड़ा जनसैलाब

जनपद चम्पावत के गौरलचौड़ मैदान में आयोजित “जन-जन की सरकार: 4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आमजन ने विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाया। कार्यक्रम के दौरान देहरादून में आयोजित मुख्य समारोह का सजीव प्रसारण भी किया गया, जिसमें उपस्थित जनसमूह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संबोधन को सुना।इस अवसर पर गौरलचौड़ मैदान में चिकित्सा विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर, आधार पंजीकरण एवं संशोधन केंद्र, यूसीसी पंजीकरण, कृषि, राजस्व, उद्यान, समाज कल्याण, पशुपालन, मत्स्य, महिला एवं बाल विकास, श्रम,

उरेड़ा, सहकारिता, जिला उद्योग केंद्र, खाद्य आपूर्ति, शिक्षा, नगर पालिका, रेशम, सेवायोजन, पंचायती राज, वन, डेयरी सहित 40 से अधिक विभागों के स्टॉल लगाए गए, जिनके माध्यम से नागरिकों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी एवं लाभ प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में श्रम विभाग द्वारा मौके पर श्रम कार्ड वितरित किए गए, समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को श्रवण यंत्र एवं व्हीलचेयर प्रदान की गई। कृषि, उद्यान एवं पशुपालन विभाग द्वारा उन्नत बीज, दवाएं एवं कृषि यंत्र वितरित किए गए, वहीं आधार शिविर में मौके पर ही आधार से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी मनीष कुमार एवं मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित “संकल्प से सिद्धि: विकसित उत्तराखंड” पुस्तिका का विमोचन भी किया गया।सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत विद्यालयी छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया तथा “जय गोल्ज्यू जन्मभूमि सांस्कृतिक कला मंच” के कलाकारों ने आकर्षक लोक नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भरा।मुख्य अतिथि श्याम नारायण पांडे ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार ने जनहित में अनेक ऐतिहासिक एवं विकासपरक कार्य किए हैं, जिसके लिए जनपद चम्पावत की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया जाता है।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित रक्तदान शिविर, चिकित्सा शिविर तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के स्वास्थ्य संबंधी विशेष शिविरों में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने “साप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम” के अंतर्गत उपस्थित नागरिकों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।इस दौरान विभिन्न विभागों के माध्यम से लाभार्थियों को सम्मानित भी किया गया।

पशुपालन विभाग द्वारा श्रीमती हीरा देवी (पत्नी श्री मदन सिंह) को बकरी पालन हेतु ₹63,000 की धनराशि प्रदान की गई। श्रीमती माहेश्वरी देवी को बकरी पालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु ₹35,000 की प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया गया। वहीं, नेहा मुरारी को जनपद स्तरीय सूक्ष्म एवं लघु उद्यम प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि जनपद में 23 से 25 मार्च तक विभिन्न कार्यक्रमों—जैसे स्वास्थ्य शिविर, खेल प्रतियोगिताएं एवं जनजागरूकता कार्यक्रम—का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की गई।

कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे, भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, अध्यक्ष नगर पालिका लोहाघाट गोविंद वर्मा, प्रदेश मंत्री निर्मल महारा, नरेंद्र लड़वाल,कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडे, शंकर दत्त पांडे, मुख्य विकास अधिकारी डॉ जीएस खाती, हेमा जोशी,बिनीता फर्त्याल, बिकाश साह , सूरज प्रहरी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी कार्मिक सहित बड़ी संख्या में जनता व अन्य उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें