Saturday 18th of July 2026

ब्रेकिंग

बागेश्वर:जीआईसी भटखोला के प्रधानाचार्य की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी फरार क्षेत्र में सनसनी

चंपावत:पिता की ढाल बनी बेटी गुलदार से बचाई जान। घर के भीतर घुसकर टीवी देख रहे पिता पर गुलदार ने किया हमला।

चंपावत:सिमल्टा में तेंदुए का हमला एक घायल, ग्रामीणों ने घर में बंद किया तेंदुवा

चंपावत:दूरस्थ ग्राम झालाकुड़ी पहुँची जन-जन की सरकार, 47 शिकायतों एवं आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई

चंपावत/ लोहाघाट महायोजना-2041 पर सुझाव व आपत्तियों पर 21 जुलाई को जिला कार्यालय सभागार में होगी बैठक

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत : पशुपालकों की आय वृद्धि के लिए चम्पावत में आइटीबीपी को 741 किलो बकरियों की आपूर्ति

Laxman Singh Bisht

Wed, Sep 10, 2025

.पशुपालकों की आय वृद्धि के लिए चम्पावत में आइटीबीपी को 741 किलो बकरियों की आपूर्तिग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने और पशुपालकों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा निरंतर प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं।इन्हीं प्रयासों के क्रम में जनपद चम्पावत में भारत सरकार के गृह मंत्रालय की इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (ITBP) एवं उत्तराखण्ड शासन के पशुपालन विभाग के मध्य हुए एमओयू के अंतर्गत 36वीं बटालियन आईटीबीपी, लोहाघाट को 741 किलो जीवित बकरियों की आपूर्ति की गई।इस सप्लाई प्रक्रिया का संचालन एवं संपूर्ण निगरानी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. वसुन्धरा गर्ब्याल की देखरेख में किया गया। इस अवसर पर पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपक, डॉ. राहुल सहित आईटीबीपी के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।अधिकारियों ने बताया कि इस पहल से पशुपालकों को सीधा बाज़ार उपलब्ध होगा, जिससे उन्हें उचित मूल्य प्राप्त होगा और उनकी आय में वृद्धि होगी। वहीं, आइटीबीपी जवानों को ताज़ा एवं पौष्टिक मांस की आपूर्ति सुनिश्चित होगी, जिससे उनकी स्वास्थ्य आवश्यकताओं की पूर्ति बेहतर ढंग से हो सकेगी।साथ ही अधिकारियों ने लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पशुपालन को वैज्ञानिक पद्धति से अपनाकर और आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर पशुपालक अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ा सकते हैं तथा अधिक आय अर्जित कर सकते हैं।

जरूरी खबरें