Monday 3rd of August 2026

ब्रेकिंग

बागेश्वर:सोशल मीडिया पर महिला को बदनाम करने के आरोप में आरोपी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर कुंनाड़ी प्राथमिक विद्यालय के क्षतिग्रस्त मार्ग को सुचारु करने का कार्य शुरू।

लोहाघाट:समस्याओं से जूझता लोहाघाट का राजकीय जिला शाखा पुस्तकालय। छात्र परेशान

चंपावत:डीएम के 'हर घर तिरंगा अभियान को जनभागीदारी का महाअभियान बनायें जाने के दिशा निर्देश

बाराकोट: उप प्रधानों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बनबसा में भव्य योग कार्यक्रम का होगा आयोजन सीएम करेंगे प्रतिभाग

Laxman Singh Bisht

Thu, Jun 18, 2026

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बनबसा में भव्य योग कार्यक्रम का होगा आयोजन सीएम करेंगे प्रतिभाग

आगामी 21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद चम्पावत के नेपाल सीमा स्थित बनबसा मिनी स्टेडियम में एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अत्यंत महत्वपूर्ण एवं गौरवमयी कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में आमजन के साथ योग कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस विशेष कार्यक्रम का उद्देश्य माननीय मुख्यमंत्री के विज़न के अनुरूप आमजन को योग के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ शरीर, शांत मन तथा संतुलित जीवन की दिशा में अग्रसर करना है।प्रशासन ने मुख्यमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति वाले इस राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय आयोजन को पूरी तरह सफल और सार्थक बनाने के लिए सभी प्रबुद्ध नागरिकों, युवाओं और क्षेत्रीय जनता से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया है। कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले समस्त प्रतिभागियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक एवं विशेष प्रबंध किए गए हैं। आयोजन स्थल तक सुगम आवागमन सुनिश्चित करने हेतु एक आधिकारिक क्यूआर (QR) कोड भी जारी किया गया है, जिसके माध्यम से कोई भी नागरिक डिजिटल मैपिंग की सहायता से सीधे मिनी स्टेडियम, बनबसा पहुँच सकता है।जिला प्रशासन ने सभी संभ्रांत नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे इस साझा किए गए क्यूआर कोड का उपयोग करते हुए ससमय कार्यक्रम स्थल पर पहुँचकर योग को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लें।

जरूरी खबरें