Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने बीमा कंपनी को परिवादिनी को बीमा राशि देने के दिए निर्देश।

लोहाघाट:नसखोला में घर के पास महिलाओं पर गुलदार का हमले का प्रयास बीच में आए कुत्ते को किया घायल

लोहाघाट:व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति ठप कारोबारी परेशान व्यापार संघ का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट : कोली झील मे फिल्म अर्जियां: द जस्टिस ऑफ गोलजू’ की शूटिंग पालिकाध्यक्ष ने दिया क्लैप।

ऋषिकेश:एम्स की छठी मंजिल पर चड़े मरीज ने कूदने की कोशिश किसी तरह बचाई गई जान। मचा हड़कंप

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:एबीसी अल्मा मेटर स्कूल ने रचा इतिहास 32 छात्र- छात्राओं ने पास की सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की प्रवेश परीक्षा

Laxman Singh Bisht

Fri, May 23, 2025

इतिहास रच चंपावत जिले का बढ़ाया मान।चंपावत जिले की प्रमुख शिक्षण संस्था एबीसी अल्मा मेटर स्कूल ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। स्कूल से 32 छात्र- छात्राओं ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर नया कीर्तिमान बनाया है। अभी तक प्रदेश में इस तरह की उपलब्धि हासिल करने वाला यह पहला स्कूल बन गया है। अभी तक किसी भी पब्लिक स्कूल से एक साथ इतनी बड़ी संख्या में छात्रों ने सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा पास नहीं की थी। विद्यालय ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर प्रदेश में चंपावत जिले का मान बढ़ाया है ।विद्यालय प्रबंधक डॉ मदन सिंह महर ने बताया कि बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बताया कि कक्षा नौ के लिए मुस्कान अधिकारी, नितिन बिष्ट, गौरव सिंह, अंशिता, कृतिका गड़कोटी, सुमित भट्ट, निशांत तड़ागी, कनक रसियारा, आयुष बिष्ट, धीरज भट्ट, मौलिक पंत, लक्ष्य कठायत, वैष्णवी बोहरा ने परीक्षा पास की है।जबकि कक्षा 6 के लिए प्रणवि बिष्ट, ऋषिका महर, वैभव चौधरी, दीक्षा जुकरिया, प्रतीक बोहरा ने प्रवेश परीक्षा पास की है। बच्चों की इस शानदार उपलब्धि पर सभी विद्यार्थियों विद्यालय प्रबंधन व अभिभावकों ने खुशी जताई है। वहीं विद्यालय परिसर में सभी का स्कूल प्रबंधन की ओर से फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर शिक्षक शुभम भंडारी, विजय भट्ट, नीरज जोशी, दिव्या भंडारी, मदन पाण्डे, पुष्पा बिष्ट, अमित तिवारी, मोहित पचौली, शंकर दत्त सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें